अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
प्रयागराजः जिले के कोरांव थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज यानी कि शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों द्वारा चक्काजाम करने पर लोगों को समझाने गई पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इस पथराव में सीओ मेजा सहीराम, एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित व कुछ अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। ग्रामीणों के अचानक पथराव शुरू कर देने से पुलिस वाले कुछ समझ नहीं सके। मामला शांत होने के बाद एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मृतक रमेश के पिता अमरनाथ और कुछ लोगों से बातचीत की।
इस दौरान उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। साथ ही उन्हें कानूनी कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया गया। एसपी के आश्वासन देने के बाद परिजन माने और चक्काजाम को हटाया। फिलहाल गांव में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इस कारण से फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
यह भी पढ़ेंः यूपी: दबंग परिवार के लोगों ने घर में घुसकर की बहनों से छेड़छाड़, आहत किशोरी ने दी जान












Click it and Unblock the Notifications