RRB Group D Result: ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Prayagraj news, प्रयागराज। रेलवे की बहुप्रतीक्षित ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लगभग दो महीने के लंबे इंतजार के बाद यह रिजल्ट आया है। रिजल्ट भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट समेत सभी 13 भर्ती बोर्डो की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। गौरतलब है कि रेलवे की इस ग्रुप डी भर्ती में 62 हजार 907 पद हैं, जिनमें सभी भर्ती बोर्ड के अलग-अलग पद हैं। इन पदों के लिये 1.17 करोड़ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया गया है।

group D rrb result declared, check your result

रिजल्ट में पास होने वाले अभ्यर्थी अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। वहीं, रेलवे रिक्यूटमेंट बोर्ड इलाहाबाद के खाते में 4762 पद हैं। जिसके लिये 17 लाख लोगों ने आवेदन किया था और लगभग 10 लाख लोगों ने परीक्षा दी है। यह परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर के बीच हुई थी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिये बुलाया जायेगा।

कैसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिये सबसे पहले आप रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जायें। यहां आप संबंधित भर्ती बोर्ड यानी जिस बोर्ड के पदों के लिये आपने आवेदन कर परीक्षा दी थी उसे चुने। रीजनल वेबसाइट चुनने के बाद आपको रिजल्ट का नया लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें और फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए लॉग इन करें।

इसके बाद अपने मार्क्स और शार्टलिस्टिंग स्टेट्स चेक कर पाएंगे

लिंक - http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,4,1244

यह भारतीय रेलेव बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट है, आप यहां से संबंधित यानी क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

लिंक - http://rrbald.gov.in/

यह रेलवे रिक्यूटमेंट बोर्ड इलाहाबाद की वेबसाइट है। यहां से आप इलाहाबाद भर्ती बोर्ड के सफल उम्मीदवारों के रिजल्ट देख सकेंगे। इसी तरह अन्य भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे।

लिंक - http://dc4-g22.digialm.com/EForms/configuredHtml/2022/57738/login.html

इस लिंक से आप लागिन कर अपना सीधे रिजल्ट देख सकते है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे बीडीओ, तेज रफ्तार कार ने पहुंचने नहीं दिया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+