अंग्रेजी समझता है Camel? Maha Kumbh 2025 में ऊंट वाला लड़का क्यों हो रहा Viral, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Camel in Maha Kumbh 2025: कुछ लोगों को पशु-पक्षियों से बहुत प्यार होता है। ये लोग हमेशा उनके साथ रहना चाहते हैं। उनके साथ रहने से पशु-पक्षी उनकी बोली और भाषा समझने लगते हैं। इस समय प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाकुंभ में देश-विदेश से 40 करोड़ श्रद्धालु आने वाले हैं।
ऐसे में महाकुंभ में कई अद्भुत और अविश्वसनीय चीज भी देखने को मिलेंगी। महाकुंभ की तैयारी को देखने और समझने के लिए वन इंडिया की टीम प्रयागराज पहुंची। इसी बीच संगम तट पर हमारी मुलाकात एक ऐसे ऊंट वाले लड़के से हुई जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

आइये जानते हैं ऊंट वाला लड़का क्यों हो रहा Viral?
दरअसल, प्रयागराज संगम के समीप में स्थित दारागंज का रहने वाला लक्ष्मण नामक एक छोटा बच्चा संगम पर अपना ऊंट लेकर यहां पर आने वाले सैलानियों को ऊंट से भ्रमण कराता है। ऊंट वाला लड़का अर्थात लक्ष्मण लोगों को भ्रमण करने की एवज में उसे रुपए मिलते हैं।
लक्ष्मण ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन है। लक्ष्मण के अलावा उसके परिवार के लोग भी ऊंट को लेकर ही संगम तट पर घूमते हैं तथा सैलानियों को ऊंट पर बैठाकर घुमाते हैं। वैसे तो संगम तट पर हमें दर्जन पर से अधिक ऊंट वाले दिखाई दिए लेकिन उन सब में लक्ष्मण के अंदर की प्रतिभा सबसे अलग नजर आई।
पर्यटकों से बहुत कुछ सीख लिया लक्ष्मण
बातचीत के दौरान लक्ष्मण ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यही कारण है कि वह पढ़ाई नहीं कर सका। अनपढ़ होने के बाद भी लक्ष्मण को इसका तनिक भी गम नहीं है। लक्ष्मण कहता है कि पढ़ाई करके भी उसे कुछ ना कुछ रोजगार ही करना पड़ता।
लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लक्ष्मण अनपढ़ होने के बाद भी यहां आने वाले पर्यटकों से बात करने में इतना कुशल हो गया है कि वह टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल बोल लेता है। लक्ष्मण कहता है कि संगम आने वाले लोगों के कपड़े और हाव-भाव देखकर वह समझ जाता है कि उनसे कैसे बात करनी है।

मालिक अनपढ़ और Camel समझता है अंग्रेजी
अब बात करते हैं लक्ष्मण के ऊँट की जो बहुत ही खास है। यही वजह है कि जब लक्ष्मण के पास से गुजरने वाले लोग उनकी प्रतिभा और उसके ऊँट को देखते हैं तो उनकी तारीफ़ करने लगते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि लक्ष्मण का ऊंट भी अंग्रेजी भाषा समझता है।
जब लक्ष्मण अपने ऊँट को Sit Down कहता है तो वह बैठ जाता है और जब वह Stand UP कहता है तो उसका ऊँट तुरंत खड़ा हो जाता है। इस प्रतिभा को देखकर आस-पास से गुजरने वाले लोग लक्ष्मण की तारीफ़ करते हैं। ऐसे में लक्ष्मण कि प्रतिभा को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग लक्ष्मण का वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।
ये भी पढ़ें:- कहां है AI Engineer अतुल सुभाष का बेटा व्योम? मां-भाई के साथ जेल में है निकिता, ताऊ को भी नहीं है जानकारी












Click it and Unblock the Notifications