कहां है AI Engineer अतुल सुभाष का बेटा व्योम? मां-भाई के साथ जेल में है निकिता, ताऊ को भी नहीं है जानकारी

AI Engineer Atul Subhash son: इंजीनियर अतुल सुभाष के बेटे व्योम के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया द्वारा कहा गया था कि उसका बेटा व्योम की देखभाल उसके ताऊ सुशील सिंघानिया कर रहे हैं।

लेकिन इसी बीच जौनपुर निवासी सुशील सिंघानिया का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सुशील सिंघानिया द्वारा कहा जा रहा है कि वह निकिता सिंघानिया के बेटे के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको उसका नाम भी नहीं पता है।

AI Engineer Atul Subhash son Vyom

साथ ही दावा किया कि मीडिया के माध्यम से निकिता सिंघानिया और अतुल सिंघानिया के बेटे का नाम उन्हें पता चला। उनका कहना है कि निकिता सिंघानिया का बेटा उनके पास नहीं है और इस केस में उनका नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और निकिता का बेटा कहां है इसके बारे में पुलिस की जांच में ही सब कुछ सामने आ सकता है। अब सुशील सिंघानिया के बयान से बेटे की खोज बढ़ गई है।

प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की थी आत्महत्या

दरअसल, मूल रूप से समस्तीपुर बिहार के रहने वाले AI Engineer अतुल सुभाष ने बीते 10 दिसंबर को बेंगलुरु में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। अतुल सुभाष द्वारा अपने ससुराल वालों के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने अपना एक वीडियो भी बनाया था।

इस मामले में अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया और निकिता सिंघानिया के चाचा सुशील सिंघानिया के साथ ही जौनपुर के फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर अतुल सुभाष द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।

भाई ने बेंगलुरु में दर्ज कराया मुकदमा

अतुल सुभाष की मौत के बाद वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद अतुल के भाई द्वारा बेंगलुरु में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद बेंगलुरु पुलिस जौनपुर में निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों से पूछताछ करने के लिए पहुंची।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में निकिता सिंघानिया और उसकी मां निशा सिंघानिया तथा उसके भाई अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद यह मामला जानकारी में आया कि अतुल सुभाष का बेटा व्योम निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया के पास है।

हालांकि अब सुशील सिंघानिया ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्हें बच्चे के बारे में पता है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर अतुल सुभाष का बेटा सुशील सिंघानिया के पास नहीं है तो वह कहां है और किसके पास है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+