प्रयागराज: तमंचे के दम पर दिनदहाड़े लूट लिए 10 लाख, धक्का मारकर छीन ले गए बैग
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में कुंभ मेला के खत्म होते ही क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार लूट की बड़ी घटनाओं से पूरा जिला दहशत में है। पिछले चार दिनों में पेट्रोल पंप लूट, टेंट सिटी मैनेजर से लूट और उसी क्रम में एक और बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना चौक इलाके के जवाहर स्क्वायर के पास हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी की है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है।

बैंक जाते समय हुई वारदात
प्रयागराज शहर के चौक इलाके में रहने वाले अनिल अग्रवाल के पास हिंदुस्तान लीवर और अमूल की एजेंसी है। माल को डंप करने के लिये उन्होंने चौके इलाके में माधुरी दास शिव प्रसाद के नाम से गोदाम बना रखी है। यहीं से शहर में माल की सप्लाई की जाती है। प्रतिदिन लाखों रूपये का टर्न ओवर होता है और हर दिन जमा हुये कैश को बैंक में जमा किया जाता है। सोमवार को सुबह के कलेक्शन के बाद अनिल अग्रवाल का सेल्समैन अमित और एक पुराने कर्मचारी भगवान दास 10 लाख 30 हजार रुपये लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। अभी वह चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया।

तमंचा दिखाकर लूटा
बदमाशों ने बाइक सवार भगवान दास से रूपये भरा बैग छीनने की कोशिश की तो भगवान दास ने बदमाशों का विरोध किया। लेकिन तब तक पीछे बैठे बाइक सवार बदमाश ने भगवान दास की कमर में तमंचा सटा दिया और बोला जान प्यारी हो तो बैग छोड नहीं तो गोली मारकर फिर बैग ले जायेंगे। इससे पहले कि दोनों कर्मचारी कुछ करते धक्का मारकर बदमाशों ने बैग छीना और फरार हो गये। दोनों कर्मचारियों ने गुहार लगाई और फोन पर सूचना गोदाम में दी गयी। थोडी ही देर में पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ के साथ जांच पडताल शुरू की गयी।

सीसीटीवी में तलाश
जिस स्थान पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उसके आसपास कयी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एसएसपपी अतुल शर्मा ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशी जा रही है। बदमाशों की लोकेसन को भी ट्रेस किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। हमारी कयी टीमे उनके पीछे हैं और वह जल्द ही दबोच लिये जायेंगे और लूट की घटना का खुलासा किया जायेगा।
ये भी पढ़ें: दूध सप्लाई करने घर से निकला 'दूधवाला', चंद दूरी पर आए बदमाशों ने बरसा दीं गोली












Click it and Unblock the Notifications