दूध सप्लाई करने घर से निकला 'दूधवाला', चंद दूरी पर आए बदमाशों ने बरसा दीं गोली

Muzzafarnagr news, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में इन दिनों बदमाशों के होसलें इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाडें घटना को अंजाम देने लगे। यहां खतौली कस्बे के इंद्रा चौक पर सरेबाजार एक दूध व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाऔर पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।

milkmaid shot dead in the market

दरअसल मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा चौक का है जहां सरे बाजार अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक दूध व्यापारी असफाक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। दूध व्यापारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक अशफाक को सीएचसी में दिखाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने पंचनामा भर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

milkmaid shot dead in the market

वहीं सरे बाजार दूध व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और जल्द ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया की दूध व्यापारी पास के ही गांव खेड़ी तगान का रहने वाला है और ये गांवों से दूध इकट्ठा कर डेरियों पर सप्लाई करता था। रोज की तरह अशफाक डेरी पर दूध सप्लाई कर अपने गांव के लिए निकला था जैसे ही असफाक डेरी से चंद कदम की दूरी पर ही चला था कि पीछे से आये अज्ञात हमलावरों ने अशफाक पर तबातोड़ फायरिंग कर दी जिसमें असफाक की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: डाक विभाग ने समय पर नहीं पहुंचाई कॉपी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का हर्जाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+