यूपी: सांड के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Balrampur news, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के फरमान के बाद स्लाटर हाउस पर अंकुश के बाद गाय और सांडों का बसेरा अब सड़कें बन चुकी हैं। तमाम आवारा पशु सुबह से रात तक सड़कों पर ही जहां-तहां घूमते रहते हैं। ऐसे में इन जानवरों की दुर्घटना होने की भी खबरें सामने आती हैं। वहीं छुट्टा जानवरों से भी आम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

farmer died when bull attacked him in balarampur

ऐसा ही एक मामला महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जुंगली गुरचाही मुड़ीला का है। जहां के रहने वाले लल्लू यादव (50) बीते शुक्रवार की रात खलिहान के पास किसी काम से गए हुए थे। वहीं मौजूद एक सांड बिदक गया और उसने लल्लू यादव पर हमला बोल दिया। सांड के हमले में लल्लू यादव घायल हो गया। उनके सीने और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस को बुलाया और जिला अस्पताल ले गए। घायल लल्लू यादव की इलाज की दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों की माने तो सांड़ ने पहले भी इसी गांव के एक और बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया था। जिससे बुज़ुर्ग का हाथ टूट गया था। सांड़ के हमले से लल्लू यादव की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं मृतक लल्लू का परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने बुलाकर कराई प्रेमी की हत्या, 6 महीने बाद हुआ मर्डर का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+