हिंदू महासभा का ऐलान, क्रिसमस डे की जगह करें तुलसी की पूजा वरना...

Aligarh news, अलीगढ़। क्रिसमस का त्योहार आ गया है और यूपी के अलीगढ़ में सियासत शुरू हो चुकी है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने क्रिसमस का त्योहार न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 25 तारीख को क्रिसमस का त्योहार न मनाकर तुलसी पूजा करें क्योंकि हमारे हिंदू ग्रंथों के अनुसार हिंदुओं की मान्यता तुलसी पूजा में होती है, न कि क्रिसमस की। क्रिसमस का त्योहार सिर्फ वह लोग बनाएं जो इस त्योहार से सरोकार रखते हैं।

hindu mahasabha announced to celebrate tulsi puja instead of christmas in aligarh

उन्होंने कहा कि अगर विद्यालयों के अंदर हिंदू बच्चों से जबरन क्रिसमस का त्योहार मनाया गया तो वह उन विद्यालय में उसका विरोध करेंगे। इतना ही नहीं इसके बावजूद भी अगर किसी बच्चे से जबरन क्रिसमस का त्योहार मनवाया गया तो वह जिला प्रशासन से मिलकर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। क्रिसमस पर हिंदू ग्रंथों के अनुसार तुलसी पूजा की जानी चाहिए।

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन यह संगठन हजारों तुलसी पौधा का वितरण करेंगे। उनका कहना है कि क्रिसमस पर जिस पौधे की पूजा अर्चना की जाती है, वह न तो सुगंधित होता है और न ही उस पर कोई फल फूल आते हैं। जबकि तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसमें तमाम तरह के गुण पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- धार्मिक कार्यक्रम में मिली महिला से फोन पर की अश्लील बातें, मना करने पर मार डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+