धार्मिक कार्यक्रम में मिली महिला से फोन पर की अश्लील बातें, मना करने पर मार डाला

Jabalpur news, जबलपुर। मप्र में जबलपुर पुलिस को एक अंधी हत्या का खुलासा कर बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिनों पहले एक अपार्टमेंट में रहने वाली 50 साल की महिला की हत्या उसके बेडरूम कर दी गई थी। शहर में हुई इस अंधी हत्या से इलाके में काफी दहशत का माहौल बन गया था। मृतक महिला की एक धार्मिक कार्यक्रम में मुलाकात रिंकू पांडेय नाम के शख्स से हुई थी। पुलिस ने बताया कि रिंकू ने ही महिला की हत्या की है।

man killed woman in her bedroom who refused to talk to him in jabalpur

दरअसल जबलपुर के गढ़ा स्थित एक अपार्टमेंट में विनीता वाजपेयी अपने पति के साथ रहती थी। महिला काफी धार्मिक प्रवत्ति की होने के कारण उसका धार्मिक स्थानों पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। मृतक महिला की एक धार्मिक कार्यक्रम में मुलाकात रिंकू पांडेय नाम के शख्स से हुई थी। दोनों में फिर बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद रिंकू महिला को मोबाइल पर कुछ फोटो शेयर करता था। पुलिस ने बताया की मोबाइल पर फोटो शेयर करने के बाद आरोपी महिला से मोबाइल पर सेक्सुअल बातें करने की कोशिश करने लगा।

man killed woman in her bedroom who refused to talk to him in jabalpur

इस तरह की बातों का महिला ने विरोध किया और आरोपी से बातें करना बंद कर दिया। मोबाइल पर महिला द्वारा बाते न करने के कारण आरोपी उसे परेशान भी करने लगा। एक दिन आरोपी रिंकू महिला के घर पंहुच गया और उसे धमकाने लगा। महिला ने आरोपी को इस सारी बातों के बारे में पुलिस से बताने और जेल भेजने की धमकी दी। महिला की इन बातों से आरोपी डर गया कि कहीं उसका राज खुल न जाए। अपने बचाव के लिए आरोपी ने महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- MP: परीक्षा में एक पेपर क्या छूटा, जवान की होनहार बेटी ने दी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+