आरएएस प्री-2021 आंसर की जारी, RPSC ने डिलीट किए ये चार प्रश्न, अभ्यर्थियों से मांगी आपत्तियां
अजमेर, 4 नवंबर। आरपीएससी की ओर से 27 अक्टूबर को आयोजित की गई आरएएस प्री परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। साथ ही आरपीएससी ने आरएएस 2021 के प्रश्न पत्र में 150 में से चार प्रश्न डिलीट किए हैं। इन प्रश्नों को लेकर आरपीएससी ने अभ्यर्थियों ने आपत्तियां भी मांगी है। प्रश्न संख्या 37, 38, 61 और 117 डिलीट किए गए हैं।

आरएएस प्री 2021 से डिलीट हुए चार प्रश्न
- 1-सूची-1 और सूची-2 का मिलान कीजिए: संविधान सभा समिति
(ए) मूल अधिकार, (बी) कार्य संचालन, (सी) संघ शक्ति, (डी) प्रारूप
- 2-राजस्थान में लोकायुक्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?-वह राज्यपाल द्वारा नियुक्त और विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होगा-उसका क्षेत्राधिकार मंत्रियों, राज्य के विधानसभा सदस्यों, उच्च लोक सेवकों तक फैला है-वह भ्रष्टाचार और कु-प्रशासन के मामलों पर विचार करता है-उसका कार्य आरोपों की जांच करना है, ना कि शिकायतों की
- 3-2011 की जनगणना के अनुसार कौन से जिलों में ग्रामीण-नगरीय लिंगानुपात सर्वाधिक है?
(ए)राजसमंद-बांसवाड़ा, (बी)डूंगरपुर-टोंक, (सी) पाली-चूरू, (डी)-जालौर-नागौर
- 4-तीन उम्मीदवारों ए, बी और सी के चुनाव में ए, बी से50 प्रतिशत ज्यादा वोट प्राप्त करता है। ए, सी को 18 हजार वोटों से हराता है। यदि यह ज्ञात हो कि बी,सी से 50 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करता है, तो मतदाता सूची पर अंकित संख्या ज्ञात कीजिए। दिया गया है, मतदाता सूची के 90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिए तथा कोई अवैध नहीं थे।
(1)-1 लाख, (2)-81 हजार, (3) 90 हजार, (4)1.10 लाख
बता दें कि अभ्यर्थी आंसर-की को लेकर 8 नवंबर से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस मॉडल उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 नवंबर 2021 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।
Masingaram Jangid RAS : कौन हैं आहोर SDM मासिंगाराम जांगिड़ जो पहली पोस्टिंग में ₹ 40,000 की घूस लेते गिरफ्तार
इसके अलावा आयोग ने आवेदन फार्म में बुधवार से संशोधन भी शुरू कर दिए। अंतिम तिथि 12 नवम्बर है। अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications