Masingaram Jangid RAS : कौन हैं आहोर SDM मासिंगाराम जांगिड़ जो पहली पोस्टिंग में ₹ 40,000 की घूस लेते गिरफ्तार

जालौर, 1 नवंबर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार शाम को कार्रवाई करते हुए जालौर जिले के आहोर एसडीएम मासिंगाराम जांगिड़ को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 2018 बैच का आरएएस अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ अपनी पहली पोस्टिंग में चालीस हजार रुपए की घूस पकड़ा गया है।

एसीबी जालौर के एएसपी महावीर रानावत की टीम की कार्रवाई

एसीबी जालौर के एएसपी महावीर रानावत की टीम की कार्रवाई

एसीबी के ADG दिनेश एमएन ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी कि आहोर एसडीएम मांसिंगाराम जांगिड़ को एसीबी जालौर के एएसपी महावीर रानावत की टीम ने ट्रैप किया है। एसडीएम के आवास पर भी एसीबी की कार्रवाई चल रही है।

 रिश्वत में 40 हजार रुपए मांगे एसडीएम मासिंगाराम ने

रिश्वत में 40 हजार रुपए मांगे एसडीएम मासिंगाराम ने

बता दें कि आहौर उपखंड अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ परिवादी लक्ष्मण सांखला से फौतगी म्यूटेशन भरने के बदले 50 हजार रुपए मांग रहा था। सौदा चालीस हजार रुपए में तय ​हुआ। सोमवार को एसडीएम मासिंगाराम जा​गिड़ ने परिवार के पास से रिश्वत की राशि ली। उसी दौरान उसे एसीबी ने ट्रैप कर लिया।

बाड़मेर का है आरएएस मासिंगाराम जांगिड़

बाड़मेर का है आरएएस मासिंगाराम जांगिड़

उल्लेखनीय है कि आरएएस अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ मूलरूप से बाड़मेर जिले की चौहटन इलाके के गांव देदूसर का रहने वाला है। आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 पास करके एसडीएम बना था। ट्रेनिंग के बाद मासिंगाराम जांगिड़ को बतौर एसडीएम पहली पोस्टिंग जालौर के आहोर में मिली थी, जहां वो रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+