भारत के इस शहर में हर 4 दिन में दोगुना हो रहे कोरोना केस, मई के अंत तक 8 लाख मरीज होंगे!
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। इस एक शहर में ही एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस बीच अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कमिश्नर के मुताबिक, शहर में हर 4 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई महीने के अंत तक मरीजों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।

31 मई तक 8 लाख पहुंच सकती है मरीजों की संख्या
म्युनिसिपल कमिश्नर ने आशंका जताते हुए कहा, ''हमें ऐसा लग रहा है कि 15 मई तक ही अहमदाबाद में कोरोना के 50000 केस सामने आ जाएंगे। उसके बाद 31 मई तक इन केसों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।' ज्ञातव्य है कि, अहमदाबाद के कई इलाकों में पूरी तरह कर्फ्यू लगा हुआ है, इसके बावजूद यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां अब तक 1600 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

हम उन टॉप-5 शहरों में जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
अहमदाबाद देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। यहां गुरुवार तक कोरोना से 63 लोगों की जान चली गई।

महानगर मौतें
मुंबई 161
अहमदाबाद 63
पुणे 66
इंदौर 55
गुजरात: राजधानी गांधीनगर कोरोना मुक्त हुई, अब अहमदाबाद में हर 11 मिनट पर 1 नया मरीज












Click it and Unblock the Notifications