आगरा में कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी पर खफा कॉलेज प्रशासन,आरोपों को बताया गलत,BJP कार्यकर्ता पर एक्शन की मांग

आगरा, 28 अक्टूबर: टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने और देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी आगरा के तीनों कश्मीरी छात्रों को बुधवार को जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य अहम होंगे। उन पर आईटी एक्ट की धारा 66 एफ भी लगाई गई है जिसमें उम्रकैद की भी सजा हो सकती है। बता दें, इस मामले में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी थी। अब इस मामले में कॉलेज प्रशासन का बयान सामने आया है। कॉलेज का कहना है कि कॉलेज परिसर में ऐसी कोई भी नारेबाजी नहीं हुई। कॉलेज प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ता पर कॉलेज प्रबंधन पर दबाव बनाने और स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

तीन कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टी20 मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने और देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी बिचपुरी स्थित आरबीएस टेक्निकल कैंपस के तीनों कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कश्मीरी छात्रों ने व्हॉट्सऐप पर स्टेटस वीडियो डालकर खुशी जाहिर की थी। सर्कल ऑफिसर सौरभ सिंह ने बताया कि इन सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

"छात्रों ने पाकिस्तान समर्थक नारे नहीं लगाए''

कॉलेज के निदेशक (शिक्षाविद) बी एस कुशवाहा ने कहा, "छात्रों ने पाकिस्तान समर्थक नारे नहीं लगाए।" उन्होंने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर और कॉलेज के अधिकारियों से परामर्श किए बिना छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना "गलत" है। कॉलेज ने शुरू में छात्रों को निलंबित कर दिया था, आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पक्ष में बातें कीं और पोस्ट कीं। कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संज्ञान में लाया गया है, क्योंकि छात्रों को प्रधान मंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत नामांकित किया गया था।

कॉलेज प्रशासन ने रखी ये मांग

कॉलेज प्रशासन ने रखी ये मांग

कॉलेज के निदेशक (प्रशासन) पंकज गुप्ता के मुताबिक, तीन छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर "आपत्तिजनक" सामग्री पोस्ट करने की अफवाह फैलने के बाद बाहरी लोगों के एक समूह ने मंगलवार को परिसर में हंगामा किया। उन्होंने कहा, "असामाजिक तत्वों ने यातायात अवरुद्ध कर दिया, टायर जलाए, आपत्तिजनक नारे लगाए और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।" उन्होंने कहा, पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राजा बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के तहत नौ संस्थानों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां तब तक निलंबित रहेंगी जब तक कि स्थानीय अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+