'ये नटवरलाल,साजिश वाला गंदा आदमी',खान सर की उनकी सगे चाचा ने बताई असलियत, खुलासे सुन यकीन नहीं होगा

Khan Sir: पटना के चर्चित कोचिंग संचालक और सोशल मीडिया स्टार खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोचिंग सेंटर्स के बीच हुई हिंसक झड़प और फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसी बीच खान सर के पैतृक घर से एक ऐसा नया और बड़ा बवंडर उठा है, जिसने उनकी सोशल मीडिया वाली साफ-सुथरी छवि को हिलाकर रख दिया है। उनके सगे चाचा ने कैमरे के सामने आकर खान सर को 'बिहार का नटवरलाल' कह दिया है और उन पर बेहद गंभीर व सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'खान सर बहुत गंदे तरीके का आदमी है, किसी को अपने सामने कुछ नहीं समझता है। ये भगवान मानने लगा है सबको।'

Khan Sir uncle imran ahmed revelations deoria property dispute Faisal Khan Natwarlal hai

उनके सगे चाचा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रहते हैं, जहां खान सर का भी पैतृक निवास है। उनके चाचा (रिश्तेदार) इमरान अहमद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वो सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं, जो भी करते हैं। उनका बिहार का नटवरलाल बताया है।

▶️देवरिया के पुश्तैनी मकान पर कब्जे का आरोप: चाचा बोले- "कोर्ट से हारकर भी चला रहे हैं गुंडागर्दी"

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक जब उनकी टीम प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित भाटपार रानी नगर पंचायत पहुंची, तो वहां खान सर का पैतृक निवास मिला। इस पुश्तैनी घर में रहने वाले खान सर के सगे पाटीदार और चाचा इमरान अहमद ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चाचा इमरान अहमद ने सीधे तौर पर जमीन और मकान हड़पने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए कहा, "फैजल खान बहुत महत्वाकांक्षी टाइप का आदमी है। नटवरलाल एक तरह से कह सकते हैं। जो अपने आप को केवल हाइलाइट करने के लिए इस तरह का काम करता है। वो दूसरे कोचिंग सेंटर को खत्म कर देना चाहता है।"

इमरान अहमद ने आगे बताया कि यह पुश्तैनी मकान उनके और खान सर के पिता के बीच साझे का है लेकिन खान सर का परिवार पैसे और ताकत के बल पर इसे अकेले हड़पना चाहता है। उन्होंने खुलासा किया कि खान सर का परिवार इस मामले में दीवानी अदालत (सिविल कोर्ट) से केस हार चुका है और अब यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। चाचा ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि, "ये लोग पैसे-पावर से प्रॉपर्टी हड़पने के लिए लगे हुए हैं। ये लोग बहुत गिरे हुए इंसान हैं।"

Khan Sir uncle imran ahmed revelations deoria property dispute Faisal Khan Natwarlal hai
Khan Sir: गिरफ्तारी या सरेंडर, कोर्ट पहुंचे खान सर, अब जेल जाएंगे या मिलेगी राहत? कोचिंग पढ़ा पाएंगे या नहीं?
Khan Sir: गिरफ्तारी या सरेंडर, कोर्ट पहुंचे खान सर, अब जेल जाएंगे या मिलेगी राहत? कोचिंग पढ़ा पाएंगे या नहीं?

▶️"दिखाने के दांत कुछ और, खाने के कुछ और": चाचा ने बताया 'कोचिंग माफिया' और जताई हत्या की आशंका

यूट्यूब और डिजिटल दुनिया में खान सर को बहुत ही कम फीस में गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले मसीहा के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनके सगे चाचा इस छवि को सिरे से खारिज करते हैं।

उन्होंने समाज के रहनुमा बनने के खान सर के दावे पर तंज कसते हुए कहा, "ये दिखाने के लिए समाज के रहनुमा बने हुए हैं, कि बहुत कम पैसे में कोचिंग दे रहे हैं। लेकिन हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और हैं। ये नटवरलाल, बहुत साजिश वाला आदमी है। ये खुद को ऊंचा दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है।"

चाचा इमरान अहमद यहीं नहीं रुके, उन्होंने खान सर और उनके पिता बशीर खान पर गंभीर धमकी देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने डर जताते हुए कहा कि खान सर एक 'कोचिंग माफिया' बन चुके हैं। वे अपने रसूख के दम पर उनके परिवार के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं और उनकी हत्या तक करवा सकते हैं।

अंडरग्राउंड हुए Khan SIR? कहां छिपे हैं? पटना पुलिस रातभर खोजती रही,नहीं कर पाई गिरफ्तार! अब बढ़ेगी मुश्किलें
अंडरग्राउंड हुए Khan SIR? कहां छिपे हैं? पटना पुलिस रातभर खोजती रही,नहीं कर पाई गिरफ्तार! अब बढ़ेगी मुश्किलें

▶️"लॉकडाउन में खुली लॉटरी, बिहार के लोगों को नौटंकी पसंद है": चाचा का तीखा हमला

जब चाचा इमरान अहमद से यह पूछा गया कि देवरिया का रहने वाला फैजल खान आखिरकार बिहार पहुंचकर इतना बड़ा 'खान सर' कैसे बन गया? तो उन्होंने बेहद बेबाक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब सारे स्कूल-कॉलेज बंद थे और लोग पढ़ाई के लिए पूरी तरह यूट्यूब पर निर्भर हो गए थे, तब खान सर की किस्मत चमक गई।

चाचा ने तंज कसते हुए कहा, "लॉकडाउन में इसकी लॉटरी खुल गई। स्कूल बंद थे। लोग यूट्यूब से पढ़ाई करते थे। तो इसका काम चल गया और बिहार के लोगों ने इसको ज्यादा मान दे दिया, वे इसकी असलियत समझे नहीं।"

इसके साथ ही उन्होंने खान सर के पढ़ाने के देसी और मजाकिया अंदाज पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "बिहार के लोगों को नौटंकी पसंद आती है, इसकी कोचिंग में जाकर देखिए ये कैसे नौटंकीबाजी करता है।"

▶️करीबी मित्रों ने भी माना: "पटना के नहीं, देवरिया के हैं फैजल; गार्ड्स ने की है गलती"

देवरिया के भाटपार रानी इलाके के ही स्थानीय निवासी और खान सर के पिता के राजनीतिक मित्र बजरंगी राय ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ किया कि जिसे दुनिया 'पटना वाले खान सर' कहती है, वे असल में पटना के हैं ही नहीं। बजरंगी राय ने कहा कि ये लोग मूल रूप से देवरिया के ही रहने वाले हैं, जो बाद में अपने बेहतर भविष्य और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए पटना में जाकर बस गए।

पटना में हुए हालिया बवाल और फायरिंग कांड पर बोलते हुए बजरंगी राय ने निष्पक्ष बात रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुकदमा दर्ज होना या ना होना एक अलग कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन मुसल्लहपुर में जो कुछ भी हुआ, वह पूरी तरह गलत था।

उन्होंने कहा कि जब यह साफ हो चुका है कि खान सर के ही निजी अंगरक्षकों (गार्ड्स) ने गोली चलाई थी, तो फैजल खान को अपनी इस बड़ी गलती को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए कि उनके कोचिंग संस्थान की तरफ से बड़ी चूक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+