बकिंघम पैलेस के सुरक्षागार्डों ने क्यों तान दी प्रिंस पर बंदूक?

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार में एक अजीबों-गरीब बाकया घट गया। शाही महल बकिंघम पैलेस में सुरक्षागार्डों ने शाही परिवार के बेटे पर ही बंदूक तान दी। बकिंघम पैलेस के बगीचे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे प्रिंस एंड्रयू की जान पर तब बन आई जब पैलेस के गार्डों ने उन पर बंदूक तान दी।

दरअसल ये अजीबों-रबीग वाकया उस वक्त हुआ जब पैलेस के सुरक्षागार्ड बगीचे की निगरानी कर रहे थे कि सभी उन्होंने प्रिंस एंडूड पर बंदूक तानकर उन्हें हाथ उठाने का आदेश दिया।

 Prince Andrew Confronted By Police In Buckingham Palace

लंदन की प्रतिष्ठित अखबार द डेली एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक डेढ़ मिनट तक 53 साल के प्रिंस एंड्रयू को ये सब झेलना पड़ा। दरअसल दो दिन पहले पैलेस में हुई चोरी की घटना के बाद महल की सुरक्षा बढञा दी गई थी। सुरक्षा अधिकारी ज्यादा सचेत हो गए थे। शाम को जब प्रिंस बगीचे में टहल रहे थे तो उसी दौरान अचानक दो सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने उन पर बंदूक तान दी और चीखकर दोनों हाथ ऊपर कर जमीन पर बैठने को कहा।

प्रिंस सुरक्षागार्डों की हरकत से हैरान थे। वो बार-बार अपनी पहचान बता रहे थे, लेकिन गार्डों ने उनकी एक नहीं सुनी। आखिर में जब उन्होंने गुस्से से कहा वो प्रिंस एंड्रयू हैं तब गार्डों ने उन्हें छोड़ा। घटना के समय शाही परिवार का कोई भी सदस्य पैलेस में मौजूद नहीं था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+