अमेरिका के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को पकड़ने की तैयारी में शिंदे

नयी दिल्ली। पहले लश्कर के आंतकी अब्दुल करीम टुंडा और उसके बाद इंडियन मुजाहिद्दीन के कमांडर यासीन भटकल जैसे मोस्टवांडेड आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्र सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की योजना बना रही है। इन दोनों आंतकियों की गिरफ्तारी से सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की उत्साह बढ़ा हुआ है। ऐसे में अब सरकार 1993 मुंबई अटैक समेत कई आंतकी वारदातों में संलिप्त दाऊद को सजा देना चाहती है।

दाऊद को गिरफ्तार कर भारत लाने के लिए सरकार अमेरिका से मदद लेने का मन बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खुद इस बात की जानकारी दी और एक निजी चैनल से खास बातचीत में इस बात का जिक्र किया। गृह मंत्री शिंदे ने कहा है कि भारत चाहता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में अमेरिका उनकी मदद करे। भारत और अमेरिका मिलकर एक साझा ऑपरेशन के जरिए दाऊद पर शिकंजा कसेंगे और बहुत जल्द उसे पकड़ लेंगे।

sushil kumar shinde

दो मोस्टवांटेंड आंतकियों की गिरफ्तारी से खुश शिंदे ने कहा कि हमने हाल के दिनों में आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। यासीन और टुंडा जैसे आतंकियों की गिरफ्तारी के अलावा सीमा पर कई दहशतगर्दों को मार गिराया है। ऐसे में हम अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI के संपर्क कर हम दाऊद को पकड़ना चाहते है। इसके लिए हम उनसे संपर्क कर रहे है।

भारत सरकार ने इसके लिए अमेरिका सरकार के सामने साझा ऑपरेशन का प्रस्ताव भी रखा है। इतना ही नहीं जिस पर अटॉर्नी जनरल की मुहर लग चुकी है। दरअसल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने पहले ही दाऊद इब्राहिम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। ऐसे में भारत उसकी मदद से दाऊद पर शिकंजा कसना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+