आंत के जीवाणु मोटापा रोकते हैं: शोध
वाशिंगटन| अमेरिकी शोधकर्ताओं ने हाल ही में प्रयोगशाला में चूहों पर किए गए शोध में पाया कि दुबले मनुष्यों की अपेक्षा मोटे लोगों के पेट के जीवाणुओं से ग्रसित होने वाले चूहों का वजन अधिक बढ़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विज्ञान शोधपत्रिका 'साइंज जर्नल' के हवाले से कहा है कि शोध के परिणाम से पता चलता है कि आंत में पाए जाने वाले जीवाणुओं के कारण शारीरिक एवं पाचन से जुड़े लक्षणों में बदलाव हो सकता है। इससे जीवाणुओं के जरिए मोटापे का उपचार करने की दिशा में एक नए कदम की शुरुआत हो सकती है।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चार जुड़वां लोगों को अपने शोध के लिए चुना, जिनमें से दो मोटे और दो पतले लोग शामिल थे।
उनके आंत के जीवाणुओं को शोधकर्ताओं ने जीवाणु रहित चूहों के आंत में स्थानांतरित किया और उन्हें जीवाणुहीन स्थिति में रखा। शोधकर्ताओं के अनुसार मोटे चूहे के जीवाणु पतले चूहों को संक्रमित कर उन्हें मोटा नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications