पाकिस्तान पर अमेरिका ने किया ड्रोन हमला, 6 आंतकी ढ़ेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान पर अमेरिका ने हमला कर दिया है। अफगान सीमा से सटे पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान एजेंसी में स्थित एक परिसर पर अमेरिक ने ड्रोन से हमला किया है। इस अमेरिकी हमले में में कम से कम छह संदिग्ध आतंकी मारे गए जबकि तीन घायल हो गए।
गुलाम खान तहसील के दरगा मंडी गांव में स्थित अफगान तालिबान के हक्कानी नेटवर्क के संभावित परिसर पर अमेरिका की ओर से तीन ड्रोन मिसाइलें दागी गईं। पाक मीडिया के हवाले से मिला जानकारी के मुताबिक कहा गया है कि इस हमले में छह संदिग्ध आतंकी मारे गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं।

वहीं समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगानिस्तान की सीमा से सटे तनावग्रस्त कबायली क्षेत्र उत्तरी वजीरिस्तान के गुलाम खान इलाके में अमेरिका के मानवरहित विमान ने दो मिसाइल दागे।
इस हमले में एक इमारत पूरी तरह नष्ट हो गया और चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को इमारत के मलबे से निकाला। मृतकों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उत्तरी वजीरिस्तान में गुरुवार को हुआ यह हमला पाकिस्तान में इस साल का 19वां ड्रोन हमला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications