उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का तांडव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए मानसून की मेहरबानी आने वाले दिनों में जारी रहेगी। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस से राहत रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश का दौर आगामी पांच सितम्बर तक जारी रहेगा। बीच में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, इलाहाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहित अन्य शहरों में रुक-रुककर बारिश के साथ घने बादल छाए रहे।
शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं वाराणसी का 24.2 डिग्री, कानपुर का 24.6 डिग्री और इलाहाबाद का 23.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications