रिमझिम बारिश में कहीं मस्ती तो कहीं मौत से सामना
नई दिल्ली ब्यूरो। केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक झमाझम बारिश में हर जगह अलग-अलग नजरे देखने को मिल रहे हैं। कहीं युवा और बच्चे रिमझिम बारिश की मस्ती में सराबोर हैं, तो कहीं लोगों का सामना मौत से हो रहा है। घरों में पानी घुस कर लोगों की ग्रहस्थि तबाह करने में जुटा है, तो कहीं मकान ढहे जा रहे हैं।
अगर उत्तर से दक्षिण की ओर चलें तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण तमाम इलाकों में मकान व अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनके पीछे भूस्खलन भी बड़ा कारण हैं। वहीं दिल्ली में मौसम खुशनुमा बना हुआ है और उत्तर प्रदेश में तेज धूप खिली हुई है। हालांकि यूपी और एमपी में बुधवार की शाम तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बिहार में मंगलवार की शाम मॉनसून पहुंच गया और तेज बारिश शुरू हो गई।
महाराष्ट्रा में खास तौर से मुंबई में पिछले एक सप्ताह से निरंतर बारिश हो रही है। बीच-बीच में रुकती है और फिर हलकी व तेज बारिश शुरू हो जाती है। इसके चलते छात्र-छात्राएं व अन्य लोग मुंबई के समुद्र तट पर मस्ती कर रहे हैं। कर्नाटक आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में अभी बारिश ये आंख-मिचोली जारी है, जबकि केरल में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सड़कों पर 3 से 4 फुट तक पानी भरा हुआ है। कई शहरों में घरों के अंदर पानी घुस गया है। तमाम स्थानों पर लोग मौत का सामना कर रहे हैं। केरल में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारिश की तस्वीरें और अलग-अलग जगहों पर मौसम का हाल

मुंबई में निरंतर बारिश
मुंबई में निरंतर बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। यहां पर हाल ही में दादर व मुंब्रा में इमारतें गिरने की भी खबरें आयीं। अभी तक बीएमसी का दावा है कि पूरी मुंबई में जलभराव से निबटने में वो कामयाब हुई है। बारिश के चलते कई जगह लोकल ट्रेनें लेट चल रही हैं।

उत्तर भारत में बारिश के आसार
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मंगलवार सुबह बादल छाए तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम खुशनुमा बना रहा। उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने और तेज धूप निकलने से वातावरण में आद्र्रता बढ़ गई है। दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तर प्रदेश में तेज धूप
उत्तर प्रदेश में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। यहां हालांकि सोमवार को कुछ इलाके में सामान्य बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 24 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.2 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बारिश की संभावना
बिहार के अधिकांश हिस्से में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि सुबह पटना में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 26.5 डिग्री सेल्सियस और गया में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 9.20 मिलीमीटर, जबकि गया में 0़16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

केरल में बारिश का हाल
केरल में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है। घरों में पानी घुस कर लोगों की ग्रहस्थि तबाह करने में जुटा है, तो कहीं मकान ढहे जा रहे हैं।

केरल में बारिश, यूपी सूखा
केरल में जबरदस्त बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य यूपी सूखा पड़ा है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान में बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है तथा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।" मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से बीते एक सप्ताह से यहां बारिश नहीं हुई है।

केरल के बाद मध्य प्रदेश में तेज बारिश
मध्य प्रदेश में सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में भोपाल में 54.8 मिली मीटर, इंदौर में सात और जबलपुर में 28 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी 24 घंटों में शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर व भोपाल में तेज बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में कहां कहां होगी बारिश
मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के बीच बादल बरस सकते हैं। बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम 28.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम 36.2 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.3 व न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुना का जलस्तर घटा
यमुना का जलस्तर नीचे जाने से आगरा में बाढ़ का संकट टल गया है। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी जे. पी. सिंह ने बताया, "फिलहाल स्थिति सामान्य है।" कुछ दिनों पहले ओखला, गोकुल और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके फलस्वरूप बाढ़ की आशंका व्यक्त की जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि यमुना के तटीय इलाकों और शहर के निचले क्षेत्रों सहित बटेश्वर मंदिर परिसर बाढ़ में डूब गए थे। ताजमहल के पीछे भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा निर्मित बाग और यमुना के दूसरे तट पर स्थित मेहताब बाग परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया था। नदी की धारा की ओर ताजमहल से 70 किमी आगे बाह तहसील में खेतों के बाढ़ में डूबने से सब्जियों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश में
हिमाचल प्रदेश में राज्य के अधिकांश पर्यटक शहरों जैसे शिमला, नरकंडा, कुफरी, कसौली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर एवं मनाली में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है। सिरमौर जिले के पाओंटा साहिब कस्बे में सर्वाधिक 148 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी शिमला और रेकांग पियो जिला मुख्यालय के बीच सड़क मार्ग को एक सप्ताह तक अवरुद्ध रहने के बाद रविवार को बहाल कर दिया गया। हालांकि जिले के अधिकांश गांव अभी भी राज्य से कटे हुए हैं। किन्नौर में फंसे लगभग सभी पर्यटकों को भारतीय वायु सेना ने सोमवार तक सुरक्षित निकाल लिया है।

हिमाचल में बारिश
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन से तबाह हुए किन्नौर जिले में जारी राहत कार्य बाधित हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने यहां आईएएनएस से बताया, "राज्य में शुक्रवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।" पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से राज्य का किन्नौर जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ। 16 से 18 जून के बीच हुए लगातार भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भूस्खलन हुए तथा जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

डूब रहा केरल, दिल्ली में मौसम खुशनुमा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान में बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।" दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश एवं घने कोहरे की वजह से बचाव कार्य रुका
आपदा प्रभावित उत्तराखंड में बुधवार सुबह बारिश एवं घने कोहरे की वजह से कुछ इलाकों में बचाव कार्य में देरी हो रही है। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मंगलवार को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद, हम सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो। हम मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।"

कुछ इलाकों में आसमान साफ
उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में आसमान साफ है, वहीं कोहरा चिंता का विषय बना हुआ है। बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ और हर्शिल में बद्रीनाथ के रास्ते अभी भी फंसे 7,500 से अधिक लोगों को बाहर निकालने का काम दोपहर तक शुरू होगा। उत्तरकाशी के धारासु में हालांकि, हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य चल रहा है। लेकिन खराब मौसम की वजह से इस पर प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए सेना अब लोगों को पैदल निकालने की कोशिश कर रही है।

सेना के आधार शिविर तक
बचावकर्मी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे सेना के मार्गदर्शन में सावधानी से चलते हुए सेना के आधार शिविर तक जाएं। सेना द्वारा तैयार राहत एवं चिकित्सा शिविरों में पहुंच चुके लोग अच्छे मौसम और हवाई मार्ग से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड में 15 जून को आई प्राकृतिक आपदा में अब तक 845 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

बारिश ने निखार दिया ताज का हुस्न..
आगरा में 17वीं सदी में निर्मित मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना, ताजमहल मंगलवार को बारिश में नहाकर निखर उठा। यहां तक कि ताज की सुंदरता में चार चांद लगाने वाली यमुना भी उसके आधार को छू कर बहने लगी है। बारिश के बाद निखरे ताज का सौंदर्य देखने और ताजमहल में समय बिताने के लिए पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications