सटीक टाइम पर खींचीं गई शानदार तस्‍वीरें

बेंगलुरु। आज से 10 साल पहले तक लोगों को फोटो खिंचवाने का क्रेज़ तो हुआ करता था, लेकिन खींचने का शौक बहुत कम लोगों में देखा जाता था। तब 75 रुपए की रील डाल कर आप सिर्फ 36 फोटो खींच सकते थे, उसे डेवलप करवाने में 200 से 300 रुपए तक का खर्च। लेकिन डिजिटल कैमरे और मोबाइल कैमरे आने के बाद तस्‍वीरों की जैसे दुनिया भर में बाढ़ आ गई। तीज-त्‍योहार, पार्टी-फंशन या पिकनिक, घर में आराम का समय हो या काम का प्रेशर कहीं भी, कभी भी तस्‍वीरें खींचने का चलन तेजी से बढ़ा है, जो आप फेसबुक, फ्लिक आर, आदि पर देख भी रहे हैं।

लेकिन ऐसी तस्‍वीरें जो दिल को छू जायें, या फिर जिन्‍हें देखते ही आपके जहन में गजब, बेहतरीन, मज़ा आ गया, जैसे शब्‍द आयें, ऐसी तस्‍वीरें कम ही देखने को मिलती हैं। हम आपके सामने कुछ ऐसी ही तस्‍वीरें लेकर आये हैं, जो अलग-अलग स्‍थानों से हैं।

आप भी भेजें तस्‍वीरें

वनइंडिया पर प्रकाशित होने वाले फोटोफीचर का हिस्‍सा आप भी बन सकते हैं। यदि आप अपने मोबाइल या डिजिटल कैमरे से कोई बहतरीन तस्‍वीर खींचते हैं, तो हम वो तस्‍वीरें आपके नाम से प्रकाशित करेंगे। तस्‍वीरों के कैपशन के साथ ईमेल कर सकते हैं [email protected] पर। सबजेक्‍ट लाइन में Photo Feature लिखना न भूलें।

मरीना बीच चेन्‍नई

मरीना बीच चेन्‍नई

चेन्‍नई के मरीना बीच पर बच्‍चे इस तरह खेलते हुए अकसर दिखाई दे जात हैं।

लखनवी बंदर

लखनवी बंदर

लखनऊ का यह बंदर बीड़ी पीता है। यह फोटो पक्‍केपुल के पास खड़ी मोटरसाइकिल पर ली गई है।

बांध से छोड़ा गया पानी

बांध से छोड़ा गया पानी

बिहार के पुरुलिया में बांध से जब पानी छोड़ा गया तो कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।

मौजा ही मौजा

मौजा ही मौजा

रक्षाबंधन के मौके पर बीएसएफ के जवानों ने इंडो-पाक अटारी बॉर्डर पर कुछ इस तरह मस्‍ती की।

बच गया बच्‍चा

बच गया बच्‍चा

यह उस समय की तस्‍वीर है जब सामने से ट्रेन आ रही थी और एक बच्‍चा ट्रैक पार कर रहा था।

दहशत का मंजर

दहशत का मंजर

यह तस्‍वीर उस समय की है, जब लखनऊ पुलिस को यह एसएमएस किला कि कोर्ट परिसर के बाहर आज धमाके हो सकते हैं। पुलिस ने कुछ इस प्रकार मुस्‍तैदी दिखाई।

दहशत का मंजर

दहशत का मंजर

यह तस्‍वीर उस समय की है, जब लखनऊ पुलिस को यह एसएमएस किला कि कोर्ट परिसर के बाहर आज धमाके हो सकते हैं। पुलिस ने कुछ इस प्रकार मुस्‍तैदी दिखाई।

हाईटाईड

हाईटाईड

मुंबई में हाईटाइड के दौरान खीचीं गई ये तस्‍वीर इसी मॉनसून की है। इस साल मुंबई में भारी बारिश हो रही है।

खुशी की लहर

खुशी की लहर

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बच्‍चे के अंदर खुशी की लहर इस तस्‍वीर में साफ झलक रही है।

दिखाई नहीं दे रहा मंत्री जी आ रहे हैं

दिखाई नहीं दे रहा मंत्री जी आ रहे हैं

कोजीकोड की यह तस्‍वीर उस वक्‍त की है जब मंत्री का काफिला आ रहा था और एक युवक ने उसे रोकने के प्रयास किये।

पुलिस का ईंधन खत्‍म

पुलिस का ईंधन खत्‍म

देखिये क्‍या होता है, जब पुलिस की गाड़ी का ही ईंधन खत्‍म हो जाता है। यह तस्‍वीर लखनऊ की है।

कला समागम

कला समागम

कोलकाता में आयोजित केरल संध्‍या के दौरान कलाकारों का मिलन कुछ इस प्रकार हुआ।

प्‍यासा हूं मैं

प्‍यासा हूं मैं

जम्‍मू में एक बंदर को जब प्‍यास लगी तो वह नल के पास कुछ इस तरह पहुंचा।

खतरों के खिलाड़ी

खतरों के खिलाड़ी

पुराने लखनऊ में बंदरों के आतंक से हर कोई वाकिफ है, लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि ये खतरों के खिलाड़ी भी हैं।

मां का प्‍यार

मां का प्‍यार

दिल्ली की सड़कों पर शिशु बंदर अपनी मां धूप का आनंद उठाते हुए। पीटीआई फोटो, विजय कुमार जोशी द्वारा।

संसद में कुत्‍ते

संसद में कुत्‍ते

संसद भवन के गेट पर सोता हुआ पाया गया कुत्ता। पीटीआई फोटो, मनवेंदर वशिष्ठ द्वारा।

फोटोग्राफर बिल्‍ली

फोटोग्राफर बिल्‍ली

इस तस्‍वीर को ठीक उस वक्‍त खींचा गया, जब जमीन पर रखे कैमरे को देख उत्‍सुक हुए बिल्‍ली के दो बच्‍चे उसके पास पहुंचे।

एक पर भारी पांच

एक पर भारी पांच

पुलिस ने नवीन निवास के सामने प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया।

आसमान में करतब

आसमान में करतब

इजराइल के दक्षिणी शहर वीरशेबा में स्नातक समारोह में जेट के फाइटर प्लेनस करतब करते हुए।

प्‍यार ही प्‍यार

प्‍यार ही प्‍यार

इन चिडि़यों को देखिये। ये सिर्फ प्‍यार की भाषा जानती हैं। तस्‍वीर लखनऊ में खींची गई है, लेकिन इस समय ये कहां होंगी कोई नहीं जानता।

जब भिड़ गये पुलिस वाले

जब भिड़ गये पुलिस वाले

लखनऊ में दो पुलिस वाले मौखिक विवाद होने के बाद एक-दूसरे से हाथा-पाई पर उतर आये।

एक शानदार तस्‍वीर

एक शानदार तस्‍वीर

कैटलीन ओहाशी ने 2 मार्च, 2013 में अमेरिकन कप जिमनास्टिक प्रतियोगिता के दौरान स्टेज पर प्रस्तुति दी। ओहाशी इस इवेंट में विजयी हुई थीं।

तैराक का कमाल

तैराक का कमाल

फीना तैराकी विश्वचैंपयिन वार्सिलोना, स्पेन, में इटली की तैराकी टीम ने हिस्सा लिया।

आसमान छूते बच्‍चे

आसमान छूते बच्‍चे

यह तस्‍वीर लखनऊ में उस वक्‍त खींचीं गई है, जब सूरज डूबने वाला था और बच्‍चे गामती नदी के किनारे खेल रहे थे।

आसमान छूते बच्‍चे

आसमान छूते बच्‍चे

यह तस्‍वीर लखनऊ में उस वक्‍त खींचीं गई है, जब सूरज डूबने वाला था और बच्‍चे गामती नदी के किनारे खेल रहे थे।

जानवर पर जुर्म

जानवर पर जुर्म

असम को नौगांव जिले से वन्य सैनिकों की ओर से पकड़ कर लाये गये तेंदुए को देखने के लिए कानपुर में पगलाये लोग।

ट्रॉली पर मां

ट्रॉली पर मां

बीकानेर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक आदमी एक महिला को एक हाथ से घसीटते हुए देखा गया।

मैं भी बड़ा होउंगा

मैं भी बड़ा होउंगा

सेंट पीटर्सबर्ग रूस में अंतराष्ट्रीय बाल दिवस पर बच्चे ने पुराने अभिनेताओं की तस्वीर लेकर स्टेज पर प्रस्तुति दी और उन्हें याद किया।

रिश्‍वतखोर पुलिसवाला

रिश्‍वतखोर पुलिसवाला

यह तस्‍वीर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन के पास खींची गई है। आप देख सकते हैं किस तरह चंद रुपयों के लिये इस पुलिसवालों ने अपना ईमान बेच दिया।

रिश्‍वत लाइव

रिश्‍वत लाइव

तस्‍वीर में देखिये किस तरह यह आदमी पुलिस वाले को रिश्‍वत देने के लिये हाथ बढ़ा रहा है।

पुलिस का ईमान

पुलिस का ईमान

तस्‍वीर में देखिये किस तरह यह आदमी पुलिस वाले को रिश्‍वत देने के लिये हाथ बढ़ा रहा है।

लाओ रख ही लेता हूं

लाओ रख ही लेता हूं

अब आप देख सकते हैं कि पुलिस वाले ने आखिरकार नोट को मुठ्ठी में दबा ही लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+