इंडोनेशिया के स्कूलों में लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट
जकार्ता। कोई भी धर्म शादी से पहले शारीरिक संबंध को इजाजत नहीं देता है। ऐसे में मुस्लिम बहुल्य इंडोनेशिया में एक नई मुहिम की शुरुआत होने वाली है। वो यह कि लड़कियों का कौमार्य भंग हुआ है या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिये स्कूलों में उनका वर्जिनिटी टेस्ट किया जायेगा।
इस संबंध में इंडोनेशिया सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यह योजना बनायी है। इसके अंतर्गत यहां की हर लड़की को इस अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। यह टेस्ट 15 से 16 साल की लड़कियों का किया जायेगा, जिसमें उनकी शुद्धता की जांच की जायेगी। शिक्षा अधिकारी एचएम रशीद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुहिम में कोई बुराई नहीं है। यह उनके हित में ही है। इंडोनेशिश के इस्लामिक संगठन जस्टिस पार्टी की पहल पर ही यह मुहिम शुरू की जा रही है। असल में यहां पहले भी कई बार विवाह से पहले शारीरिक संबंधों के मुद्दे उठ चुके हैं। इसी के चलते लड़कियों के मिनी स्टर्क पहनने, शराब पीने, आदि पर प्रतिबंधित है।
इसे अगर मानवता की दृष्टि से देखा जाये तो लड़कियों के साथ यह बड़ी नाइंसाफी है। क्योंकि इंडोनेशिया के शिक्षा विभाग ने ऐसा कोई टेस्ट लड़कों के लिये नहीं रखा। और न ही 15-16 साल के लड़कों से यह तक पूछने की जरूरत समझी कि उन्होंने किसी के साथ संबंध बनाये हैं या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications