दिल्ली में रिमझिम ने बढ़ाईं ईद की खुशियां
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह सुहानी रही। रिमझिम फुहारों के बीच लोग ईद उल-फितर की खुशियां मना रहे हैं। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने ईद का जश्न और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आकाश पर बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।"
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शहर में गुरुवार को भी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Click it and Unblock the Notifications
