भारी बारिश ने फिर किया मुंबई को बेहाल

मुंबई। महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई सहित अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि मुंबई में शुक्रवार सुबह से ही रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित है, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

शहर में मध्य एवं पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटरियों पर पानी भर गया है। रेलगाड़ियां निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से चल रही है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की वजह से मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नई दिल्ली मार्ग पर शुक्रवार सुबह से रेल यातायात बाधित है।

दक्षिण गुजरात के वलसाड में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखा गया है जहां रेल पटरियों पर दो फुट तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय और लम्बी दूरी वाली रेलगाड़ियों का परिचालन बंद हो गया। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि जलस्तर कम होने तक दोनों दिशाओं (मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नई दिल्ली मार्ग) में जाने वाली कई रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित की जा रही हैं।

ठाणे जिले से सटे हुए इलाकों नाला सोपारा, मुंब्रा, ठाणे, दिवा और अन्य स्थानों पर रेल की पटरियों पर पानी जमा हो जाने से रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। मुंबई और इसके उपनगरों के कई निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग ने दोपहर 2.30 बजे के बाद 4.26 मीटर के समुद्री ज्वार उठने का अनुमान व्यक्त किया है एवं अधिकारियों के मुताबिक, बारिश जारी रहने पर स्थिति बिगड़ सकती है। मुंबई मौसम ब्यूरो के अनुसार, दक्षिण मुंबई में सुबह नौ बजे से एक सेंटीमीटर और उपनगरीय इलाकों में 1.62 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम ब्यूरो के निदेशक वी.के. राजीव ने कहा कि मुंबई, तटीय कोंकण और राज्य के अन्य हिस्सों में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून के सक्रिय होने के बाद से अब तक मुंबई में लगभग 55 फीसदी और उपनगरीय इलाकों में 47 फीसदी बारिश दर्ज की गई है।

तस्‍वीरों में दखें देश के किन किन हिस्‍सों में हुई बारिश-

मुंबई

मुंबई

मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे यहां के यातायात के लिए मुश्किलें खड़ी हो गयी है।

कोझीकोडे

कोझीकोडे

कोझीकोडे में भारी बारिश के कारण भूस्‍खलन हुआ।

जयपुर

जयपुर

गुलाबी नगर जयपुर में भारी बारिश के बाद सड़कों से जाते लोग।

हैदराबाद

हैदराबाद

हैदराबाद में बारिश के दौरान एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान की ओर जाते लोग।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

भारी बारिश के बाद इंडिया गेट के पास का दृश्‍य।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+