2014 में रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे: आडवाणी
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है इस समय देश में जैसा माहौल है उससे मुझे उम्मीद है कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगी। भाजपा के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
आडवाणी ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों और महंगाई से घिरी सरकार ने विपक्ष को एक एजेंडा दे दिया है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हमें भरोसा है कि हम जरूर जीत हासिल करेंगे।
आडवाणी ने कहा कि हमने कभी भी जाति आधारित राजनीति नहीं की है। इसलिए पार्टी निरंतर आगे ही बढ़ती जा रही है। देश का माहौल इस समय भाजपा के पक्ष में हैं। इसके पहले चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात की थी। उन्होने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
इस्तीफा विवाद के बाद यह पहला मौका था जब आडवाणी ने अपना बयान दिया है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा में मतभेद अब भी हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई हैं। अमेरिका दौरे पर गये राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के बारे में मोदी का नाम सीधे नहीं लिया था, उन्होने कहा था कि हम जब भी ठीक समझेंगे पार्टी की संसदीय बैठक कर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications