गर्मियों में वजन कम करती हैं महिलाएं

Women weigh less during summer
लंदन। गर्मियों के दिनों में महिलाएं आम तौर पर अपना वजन घटा लेती हैं। यह दावा एक नए शोध में किया गया है। इसके मुताबिक, वसंत ऋतु आते-आते महिलाएं करीब 3.35 किलोग्राम वजन घटा लेती हैं।

यह शोध अल्कोहल मुक्त वाइन के विकल्प सोरेल ने किया है। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि साल की शुरुआत में महिलाओं का जितना वजन होता है, उनमें से वह करीब 3.35 किलोग्राम वसंत ऋतु आते-आते घटा लेती हैं।

इसके लिए करीब 2,000 महिलाओं पर शोध किया गया। शोध में शामिल महिलाओं में से केवल सात प्रतिशत ने कहा कि वे सालभर अपना वजन समान्य रखती हैं।

सोरेल की ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य दूत टीना हॉबली ने कहा, "दिन निकलने के साथ हम सभी बेहतरीन दिखना चाहते हैं। बहुत सी महिलाओं के लिए यह वाइन एवं बीयर में छिपी कैलोरी की मात्रा होती है, जिसके कारण वे अपना वजन नहीं घटा पातीं। इसलिए आप क्या खाते हैं और क्या पीते हैं, इस बारे में सोचना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।"

उन्होंने कहा, "विभिन्न मौसम निश्चित तौर पर हमें बताते हैं कि हम कितना खाएं और कितना पिएं, क्योंकि विभिन्न सामाजिक अवसर हमारे स्वास्थ्य एवं वजन को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के लिए, क्रिसमस निश्चित तौर पर ऐसा अवसर होता है, जब हम अधिक कैलोरी वाले भोजन और अल्कोहल लेते हैं। इसी तरह ईस्टर पर हममें से बहुत बहुत कम लोग चॉकलेट खाने से खुद को रोक पाते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+