बच्चों के मोबाइल को चेक नहीं करते मां-बाप: सर्वेक्षण

Mobile phones
लंदन। मोबाइल फोन बच्चों को अपने माता-पिता से संपर्क बनाए रखने में मददगार है। मगर एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि संभावित खतरों के बारे में पता होने के बावजूद सभी माता-पिता अपने बच्चों के फोन की निगरानी नहीं करते।

मोबाइल फोन बीमा साइट 'मोबाइलइन्श्योरेंस डॉट को डॉट यूके' द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 10 में से लगभग छह माता-पिता अपने बच्चों के मोबाइल फोन की गतिविधियों की जांच नहीं करते क्योंकि ऐसा करने के लिए उन्हें कभी समय नहीं मिलता।

एक अन्य कारण यह भी है कि माता-पिता अपने बच्चों की गोपनीयता में दखल नहीं देना चाहते और वह भरोसा करते हैं कि उनके बच्चे समझदार और जिम्मेदार हैं।
जब माता-पिता से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि उनके बच्चे के फोन को चलाने की प्रक्रिया क्या है, तो 79 प्रतिशत ने कहा, "नहीं।"

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले तीन प्रतिशत माता-पिता के पास ही ऐसा एप्लीकेशन है जिसके द्वारा वह अपने बच्चे का फोन अपने फोन से संचालित कर सकते हैं।
आजकल छह साल के मासूम बच्चे के पास भी मोबाइल फोन रहता है।

'मोबाइलइन्श्योरेंस डॉट को डॉट यूके' के निदेशक जैसन ब्रोकमैन ने कहा, "छह साल के बच्चे के पास मोबाइल होना आश्यर्चजनक है। अगर मैं ईमादारी से कहूं तो मैं वास्तव में इसकी जरूरत नहीं समझता। यह बहुत आश्वस्त करने वाली बात नहीं है कि बहुत से माता-पिता अपने बच्चे के फोन की गतिविधियों की जांच नहीं करते।"

उन्होंने कहा, "यह बच्चों की गोपनीयता में दखल देने का मामला नहीं है, इसे बच्चों को सुरक्षित रखने के तरीके के रूप में देखा जाना चाहिए।"ब्रोकमैन ने यह भी कहा कि माता-पिता को आश्वस्त होना चाहिए कि अगर उनके बच्चे मोबाइल फोन पर इंटरनेट चलाते हैं तो उस पर वयस्क सामग्री और वेबसाइट्स प्रतिबंधित हैं या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+