खूब पानी पीजिये और बुद्धिमान हो जाइये

लंदन| पानी पीने से आप कुछ परीक्षाओं में बेहतर कर सकते हैं। हाल ही में आए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। एक संज्ञानात्मक परीक्षा में परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया की तीव्रता का परीक्षण किया गया, जिसमें बिना पानी पिए परीक्षा देने वालों की अपेक्षा परीक्षा से पहले तीन कप पानी पीकर परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

वेबसाइट लाइवसाइंस डॉट कॉम ने विज्ञान पत्रिका 'फ्रांटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस' के 16 जुलाई को प्रकाशित शोध के हवाले से कहा है, "इन परिणामों से पता चलता है कि जब मानव अपनी प्यास को बुझा लेता है तो वह अपना ध्यान खींचने वाली चीजों से मुक्त हो जाता है।"

लाइवसाइंस डॉट कॉम ने इंग्लैंड के पूर्वी लंदन मनोविज्ञान महाविद्यालय के शोधकर्ता कैरोलीन एडमंड्स के हवाले से कहा, "कुछ परीक्षाओं में प्यास बेहतर परिणाम दे सकती है। क्योंकि प्यास जगाने वाले हार्मोस के रिसाव का संबंध मानव की सजगता एवं चेतना से भी है।"

इससे पहले वयस्कों पर हुए अध्ययनों के मुताबिक पानी की कमी के कारण मस्तिष्क के प्रदर्शन में कमी आ जाती है, तथा बच्चों पर किए गए अध्ययनों के अनुसार जल के पर्याप्त सेवन से याददाश्त में वृद्धि हो सकती है।

हाल ही में ईस्ट लंदन स्कूल द्वारा किए गए अध्ययन में 34 वयस्कों को सुबह 9.00 बजे से ही भोजन और पानी का कम से कम सेवन करने के लिए कहा गया तथा उन्हें दूसरे दिन प्रयोगशाला बुलाया गया। प्रतिभागियों को दो बार प्रयोगशाला बुलाया गया।

पहली बार जहां प्रतिभागियों को परीक्षण से पहले खाने के लिए अनाज वाला चॉकलेट और पीने के लिए पानी दिया गया, वहीं दूसरी बार प्रतिभागियों को सिर्फ अनाज वाला चॉकलेट ही दिया गया।

परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक कंप्यूटर पर कोई भी चीज दिखाई पड़ने पर जल्द से जल्द एक बटन दबाना था। परीक्षण के बाद पानी पीने वाले प्रतिभागियों ने पानी न पीने वाले प्रतिभागियों की अपेक्षा कहीं अधिक तेजी दिखाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+