ब्लडप्रेशर की दवा के अनियमित सेवन से स्ट्रोक का खतरा

अध्ययन के मुताबिक ऐसे उच्च रक्तचाप रोगी जो दवा की सलाह दिए जाने के बाद भी दवा का सेवन नहीं करते, उनमें दवा का नियमित सेवन करने वालों की तुलना में दूसरे वर्ष में मरने की सम्भावना चार गुणा अधिक और दसवें वर्ष में मरने की सम्भावना तीन गुणा अधिक हो जाती है।
कैसे निपटें लो ब्लड प्रेशर से?
डॉ. किम्मो हर्टुआ ने कहा, "इस निष्कर्ष से प्राणघातक और गैरप्राणघात किस्म के स्ट्रोक जैसे गम्भीर परिणामों के जोखिमों को कम से कम करने के लिए उच्च रक्तचाप की दवाओं के ठीक प्रकार से लेने के महत्व का पता चलता है।"
प्रमुख शोधार्थी हर्टुआ, फिनलैंड के हेलसिंकी विश्वविद्यालय में जनसंख्या शोध इकाई में वरिष्ठ फेलो हैं। इस शोध में फिनलैंड और ब्रिटेन के युनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications