तस्‍वीरों में देखें - भारत में मानसून का प्रभाव

बैंगलोर। भारत के कुछ प्रदेशों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। वहीं कुछ राज्‍यों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गयी है।

जानें भारत के प्रदेशों के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा। हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।"

ओडिशा में मूसलाधार बारिश

ओडिशा के कुछ हिस्सों में बुधवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बुधवार रात से ओडिशा में बारिश हो रही है। राज्य के कोरापुटा शहर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। यहां सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

उत्‍तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो रही है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, बांदा, सुल्तानपुर, रायबरेली, हरदोई, बहराइच, झांसी, मेरठ और इलाहाबाद में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर तेज और मध्यम बारिश हो रही है।

मुंबई

मुंबई

मुंबई की सड़कों पर जमा पानी के बीच से निकलकर अपने गंतव्‍यों की ओर जाते लोग।

गुड़गांव

गुड़गांव

दिल्‍ली-गुड़गांव एक्‍सप्रसे हाइवे की हीरो होंडा चौक से निकलते वाहन। बारिश के कारण यहां की सड़कों पर पानी भर गया है।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

अपने आप को बारिश से बचाने के लिए एक प्‍लास्टिक शीट से कवर किये हुए लोग।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

बारिश के पानी से भरी सड़कों से होकर जाते रिक्‍शा।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुए पानी के होकर निकलते वाहन।

जम्‍मू

जम्‍मू

अपने आप को प्‍लास्टिक शीट से ढककर बारिश का आनंद लेते बच्‍चे।

गुड़गांव

गुड़गांव

बारिश के पानी से भरी सड़कों से होकर निकलते वाहन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+