पाकिस्तान में बम धमाका, 15 की मौत कई घायल
पेशावर। बम धमाकों की गूंज से पाकिस्तान दहल गया है। पाकिस्तान के पेशावर में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक पेशावर में हुए विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल हुआ था। खबर के मुताबिक पेशावर जा रहे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया।

पख्तूनख्वाह के सूचना मंत्री शौकत यूसुफजई के मुताबिक पेशावर में हुए इस धमाके में तीन बच्चों सहित 15 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। विस्फोट पेशावर के बाहरी इलाके में बदबैर थाने के निकट हुआ।












Click it and Unblock the Notifications