दिल्ली में खुशनुमा मौसम, हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सुहाना रहा तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है।"
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, दिन के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
शहर में बीते 24 घंटे के दौरान 11.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है तथा वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 69 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications