मौसम बुलेटिन: कहीं उमस बरकरार तो कहीं भारी बारिश की संभावना

बैंगलोर। मौसम विभाग के अनुसार अब तक मानसून ने भारत के लगभग आधे भूभाग पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार समय से मानसून आया। बताया जा रहा है कि 1 जून से 12 जून तक औसत से 23 फीसदी ज्‍यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई हैं। जिसके कारण कुछ फसलों के बोये जाने की तैयारियां की जा रही है।

इसके बावजूद मध्‍यभारत के कई हिस्‍सों में गर्मी और उमस बरकरार है। हल्‍की फुल्‍की बारिश होने से यह और भी बढ़ गयी है। वहीं कई राज्‍यों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई जा रही है। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य की राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित मौसम केंद्र की नियमित रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समूचे प्रदेश में सक्रिय है। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तक सूबे में मानसून के सक्रिय होने की सम्भावना है। मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बने होने की वजह से ही उमस में वृद्धि हुई है।

मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद प्रत्येक हिस्से में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं तथा कुछ इलाकों में सूरज की लुकाछिपी जारी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन लोग उमस से परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होते ही राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित मौसम केंद्र की नियमित रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समूचे प्रदेश में सक्रिय है। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बड़े राजपुर में 10 सेंटीमीटर, बीजापुर में 7, बालोद, बेमेतरा, मानपुर, दरभा, फरसगांव, माकड़ी में 6 सेंटीमीटर, रायपुर, राजिम, कोंटा, छिंदगढ़ में 5 सेंटीमीटर, पलारी में 4, अभनपुर, धमधा, साजा, टोंकापाल, भोपालपट्नम में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद मंगलवार को पहली बार व्यापक और अच्छी बारिश हुई। बुधवार को झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को भी सुबह से ही कमोबेश वही हाल है। कई जिलों में सुबह से ही रिमझिम फुहार पड़ रही है तो कहीं पर झमाझम बारिश हो रही है।

उप्र में गर्मी एवं उमस बरकरार

उप्र में गर्मी एवं उमस बरकरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हालांकि, एक-दो दिनों में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने की सम्भावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तक सूबे में मानसून के सक्रिय होने की सम्भावना है। मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बने होने की वजह से ही उमस में वृद्धि हुई है।

लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की सम्भावना है। इसके अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 24़ 3 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद प्रत्येक हिस्से में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं तथा कुछ इलाकों में सूरज की लुकाछिपी जारी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन लोग उमस से परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद से मध्य प्रदेश में बारिश में वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है तथा अगले 24 घंटे तक यह सिलसिला बरकरार रहेगा। बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल में 22.1 मिली मीटर, ग्वालियर में 2.4 मिली मीटर और जबलपुर में 1.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 39.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 दिल्ली में मौसम सुहाना, बारिश के आसार

दिल्ली में मौसम सुहाना, बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल घिरे रहने तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा, कुछ इलाकों में बारिश होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है।"

आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में छाए आंशिक बादल, उमस बरकरार

बिहार में छाए आंशिक बादल, उमस बरकरार

बिहार में अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं तथा लोग उमस से परेशान हैं। यहां लोगों को मानसून की बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अगले दो-तीन दिन में मानसून सक्रिय होगा। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस, गया में 27.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और गया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए. क़े सेन के मुताबिक, 16 जून के बाद पूरे राज्य में मानसून की बारिश होने की सम्भावना है। बिहार में 12 जून को मानसून दस्तक देने वाला था लेकिन उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण इस तरफ मानसून कमजोर पड़ गया है, हालांकि, अभी मानसून में देरी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+