मान मनौव्‍वल के बाद नरम पड़े लालकृष्‍ण आडवाणी, इस्‍तीफा वापस

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लालकृष्‍ण आडवाणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में चल रहा संकट समाप्‍त हो गया। लंबे जद्दो जहद के बाद पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने पार्टी में भिष्‍मपितामह का कद रखने वाले लालकृष्‍ण आडवाणी को मना लिया है। पार्टी में सभी पदों से इस्‍तीफा देने के बाद आज आडवाणी ने अपना इस्‍तीफा वापस ले लिया। आडवाणी के घर के बाहर प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लालकृष्‍ण आडवाणी जी मान गये हैं और वो अपना इस्‍तीफा वापस ले रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हैं और उनका आर्शिवद हमारे लिये बहुत जरुरी है। मालूम हो कि सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली, प्रकाश जावेडकर सहित पार्टी के अन्‍य बड़े नेता आज शाम आडवाणी के घर पहुंचे। काफी लंबे समय तक चली बैठक के बाद यह फैसला सामने आया और राजनाथ सिंह ने इस फैसले पर आ‍धाकारिक बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आडवाणी से बात की और उनसे इस्‍तीफा वापस लेने का आग्रह किया।

BJP patriarch LK Advani
राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी जी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की बात मान गये। हालांकि अबतक ये साफ नहीं हो पाया है कि आडवाणी को मनाने के लिए बीजेपी ने उनकी किन मांगों पर हामी भरी है क्योंकि पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने यह साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के फैसले पर कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं आडवाणी के इस फैसले पर नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'हमे पता है कि आडवाणी जी हमें कभी निराश नहीं करेंगे'। मोदी ने कहा कि मैं आडवाणी जी के फैसले का स्‍वागत करता हूं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+