एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, भारतीय जवान शहीद
पिछले 15 दिन में पाकिस्तान की ओर से किया गया यह तीसरा उल्लंघन है। लेकिन पाकिस्तान का बेशर्म चेहरा एक बार फिर से लोगों के सामने आ गया और वह अपनी इस नापाक हरकत से बुरी तरह मुकर गया है, पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि उसकी ओर से सीमा रेखा पर कोई भी गोलाबारी नहीं की गयी है।
भारतीय जवानों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार शाम को पाकिस्तानी जवानों ने भारतीय चौकी लोनावाली पर रॉकेट फेंका जो कि सीधे गढ़वाल रेजीमेंट के जेसीओ नायब सूबेदार बच्चन सिंह को लगा और उनकी मौत हो गयी। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों को भी गोलाबारी करनी पड़ी।
सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान में नयी सरकार के बनने और नवाज शरीफ के पीएम बनने के बाद हुआ है। जिससे एक बार फिर से पाकिस्तान की कथनी और करनी में फर्क साफ दिखायी दे रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि भारतीय सीमा से पाकिस्तान के कई घुसपैठिये भी भारत के अंदर घुस गये हैं जिनको खोजने के लिए तलाशी अभियान तेजी से चालू हो गया है।
गोलाबारी में शहीद हुए जेसीओ नायब सूबेदार बच्चन सिंह के शव को आज उनके पैतृक निवास पर पहुंचाया जायेगा। उनके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी। फिलहाल इस घटना पर भारत के राजनीतिक हलकों की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications