हमले से पहले LOC आया था लश्‍कर चीफ हाफिज सईद

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तानी सेना द्वारा युद्ध विराम का उल्‍लंघन करने और भारतीय सीमा में घुसपैठ करके सेना के दो जवानों की नृशंस हत्‍या के मामले में एक नया खुलाया हुआ है। इस खुलासे के बाद से पाकिस्‍तान के नापाक इरादे पूरी तरह से सामने आ गये हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक इस दर्दनाक घटना के करीब एक सप्‍ताह पहले लश्‍कर ए तैयबा का खूंखार आतंकी और मुंबई आतंकी हमलों का मास्‍टर माइंड हाफिज सईद ने एलओसी आया था। वो सिर्फ एलओसी आया ही नहीं था बल्कि गोपनीय ढंग से लाइन ऑफ कंट्रोल का दौरा भी किया था।

खुफिया विभाग ने यह जानकारी दी है कि हाफिज सईद ने लश्‍कर की बॉर्डर एक्‍शन टीम को संबोधित किया था और टीम को फायरिंग के लिये उकसाते हुए उन्‍हें एक्टिवेट कर गया था। खुफिया विभाग ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि बॉर्डर एक्‍शन टीम की गतिविधियों को हवा देना था। मालूम हो कि लश्कर की ये टीम पाकिस्तानी सेना की मदद करती है।

Hafiz Saeed

लश्कर की इस टीम को बॉर्डर एक्शन टीम कहते हैं। एलओसी पर हाफिज सईद के दौरे के बाद घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। खुफिया विभाग का कहना है कि युद्ध विराम का उल्‍लंघन हाफिज सईद के कहने पर ही किया गया था। इतना ही नहीं हाफिज सईद के कहने पर ही मेंढर में भारतीय सैनिकों पर हमला कर उनकी बर्बरता से हत्‍या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+