Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिन भर रोते और कान क्‍यों हिलाते रहते हैं हाथी?

बैंगलोर। हाथी और इंसानों का बहुत पुराना करीबी रिश्‍ता रहा है। दुनिया का यह सबसे बड़ा जानवर जब चलता है तो बच्‍चों से लेकर बड़ों तक सब आकर्षित हो उठते हैं। राजा महाराजाओं की पसंदीदा सवारी भी रहा है। आपने हाथी के बारे में कहानी-किस्‍से भी सुने होंगे और बचपन में निबंध और बड़े होकर विज्ञान की किताबों में उसे जरूर पढ़ा होगा, लेकिन फिर भी उसके बारे में आपकी जानकारी अधूरी ही होगी। हम आपके लिये वो तथ्‍य लेकर आये हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे।

1. हाथी कान क्‍यों हिलाते हैं? - आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्‍या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्‍यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्‍योंकि वहां गर्मी ज्‍यादा पड़ती है।

2. ब्‍लाइंड स्टिक के समान हाथी की सूढ़- हाथी की आंखों की रौशनी कम होती है, लिहाजा वो अपनी सूढ़ का इस्‍तेमाल उसी प्रकार करता है, जिस तरह एक नेत्रहीन लकड़ी का। हाथी चलते वक्‍त सूढ़ से नीचे की ओर फूंकता है, और हवा जमीन से टकरा कर वापस आती है, उससे उसे आगे की राह का अंदाजा हो जाता है। हाथी एक बार में अपनी सूढ़ में करीब 8 से 9 लीटर तक पानी भर सकता है। वो सूढ़ से 350 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

3. एक दिन का भोजन- हाथी एक दिन में करीब 100 से 150 किलो तक खाना खाता है। खास बात यह है कि वो उसका सिर्फ 35 फीसदी ही पचा पाता है, बाकी मलद्वार से बाहर निकल जाता है।

4. कितना सोता और कितना चलता है- किसी भी मनुष्‍य को अगर 10 किलोमीटर तक पैदल चला दें, तो उसकी 10 घंटे की नींद पक्‍की हो जाती है, लेकिन इतना विशाल शरीर होने के बावजूद हाथी दिन भर में करीब 10 से 20 किलोमीटर चलते हैं और सोते सिर्फ 3 से 4 घंटे।

5. 70 साल तक जीवित रहते हैं- हाथियों की अधिकतम आयु अब तक 70 साल रिकॉर्ड की गई है।

6. वजन- हाथी का वजन 5000 से 7000 किलोग्राम तक होता है।

7. यौन क्रिया- हाथी एक मात्र ऐसा जानवर है, जिसको यौन क्रिया के लिये उत्‍तेजित करने के लिये प्रकृति ने अलग से ग्‍लैंड दिया है, जिसे टेंपोरल ग्‍लैंड कहते हैं, जो कान और आंख के बीच में शरीर के अंदर होता है। वहीं से हाथी अपनी यौन इच्‍छाओं को नियंत्रित एवं प्रदर्शित करता है। उत्‍तेजित अवस्‍था में हाथी के कान और कान के बीच एक छिद्र में से तरल पदार्थ रिसने लगता है। उत्‍तेजित अवस्‍था में हाथी का लिंग करीब 1 मीटर लंबा होता है और अंग्रेजी के अक्षर एस के आकार का हो जाता है।

8. लाइफस्‍टाइल- हाथी काफी सामाजिक होते हैं और परिवार में रहना पसंद करते हैं।

9. क्‍यों निकलते रहते हैं आंसू- हाथी की आंखों की रौशनी बहुत कम होती है। खास बात यह है कि तेज़ रौशनी में उन्‍हें कम दिखाई देता है और कम रौशनी में ज्‍यादा। हाथी की आंख की पुतलियां बहुत जल्‍दी सूख जाती हैं, जिस वजह से वो अपनी आंख की पुतलियां हिला नहीं पाता है। पुतलियां आसानी से हिल सकें, इसके लिये उन्‍हें नम रखना जरूरी होता है, यही कारण है कि हाथी की आंख में एक तरल पदार्थ की सप्‍लाई होती रहती है, जो ज्‍यादा होने पर आंख से बाहर निकल आता है, जिसे हम आंसू समझ बैठते हैं।

10 चींटी क्‍यों है घातक- हमें बचपन से बताया जाता है कि अगर एक चींटी हाथी की सूढ़ में घुस जाये, तो वो मरने की कगार तक पहुंच सकता है, इसीलिये हाथी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाता है। यह बात सही है, लेकिन इसके आगे भी एक महत्‍वपूर्ण तथ्‍य यह भी है कि अगर हाथी को चीटी, मच्‍छर या मक्‍खी काट भर ले, तो उसे घाव हो सकता है, क्‍योंकि हाथी की त्‍वचा बहुत संवेदनशील होती है। यही कारण है कि हाथी अपनी त्‍वचा को सूर्य से निकलने वाली अल्‍ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने के लिये मिट्टी में लोटता है।

देखें हाथियों की कुछ आकर्षक तस्‍वीरें और शेयर करें यह महत्‍वपूर्ण जानकारी

हाथी

हाथी

धार्मिक कार्यों से पूर्व की देखभाल करते साधु।

हाथी

हाथी

कटक के एक गांव में एक दूसरे से खेलते दो हाथी।

हाथी

हाथी

कोयंबटूर के एक मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान हाथी।

हाथी

हाथी

कोच्चि में एक 'वृक्षिकोत्‍तवम' पर्व के दौरान तैयार हाथी।

हाथी

हाथी

कीचड़ में फंसे एक हाथी को बाहर निकालता दूसरा हाथी।

हाथी

हाथी

इलाहाबाद के कुंभ में एक हाथी की पूजा करता एक श्रद्धालु।

हाथी

हाथी

एक सर्कस के टेंट के नीचे एक दूसरे से खेलते हाथी।

हाथी

हाथी

एक बीमार हाथी का इलाज करते पशु रोग विशेषज्ञ।

अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में

अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में

अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में ढलते सूरज के पहले अपने बसेरे की ओर लौटते हाथी और उसके बच्‍चे।

कीचड़ में हाथी

कीचड़ में हाथी

कीचड़ में फंसे हाथी को बाहर निकालते फॉरेस्‍ट आफिशर।

हाथियों को बचाएं

हाथियों को बचाएं

हाथियों को बचाने के लिए इनके संरक्षण की अपील करते सामाजिक कार्यकर्ता।

गांव में हाथी

गांव में हाथी

गांव की तरफ आये हाथियों को बाहर जाते हुए देखते गांव के लोग।

सड़क पर हाथी

सड़क पर हाथी

सड़क पार करते हाथी।

मां के पास शिशु हाथी।

मां के पास शिशु हाथी।

अपने जन्‍म के मात्र दो हफ्ते बाद अपनी मां के पास शिशु हाथी।

प्‍यास बुझाता हाथी

प्‍यास बुझाता हाथी

एक हैंडपंप के पास अपनी प्‍यास बुझाता एक हाथी।

कुंभ मेले में हाथी

कुंभ मेले में हाथी

अभी हाल ही में समाप्‍त हुए इलाहाबाद के कुंभ मेले में एक हाथी।

मिलेट्री क्षेत्र में घुसा हाथी

मिलेट्री क्षेत्र में घुसा हाथी

रांची के एक मिलेट्री क्षेत्र में घुसा हाथी, जो लोगों के लिए दहशत बन गया।

हाथी का उपयोग

हाथी का उपयोग

हाथी का उपयोग भारी कार्यों को ठिकाने लगाने में किया जाता है।

गजराज से आशीर्वाद

गजराज से आशीर्वाद

गजराज से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु।

गड्ढे में गिरा हाथी

गड्ढे में गिरा हाथी

कटक में एक 15 फीट गड्ढे में गिरे हाथी के बच्‍चे का बाहर निकालने की कोशिश करते लोग।

बाहर निकालने की कोशिश

बाहर निकालने की कोशिश

हाथी के एक बच्‍चे को बाहर निकालने की कोशिश करता अन्‍य हाथी।

गड्डे में गिरा हाथी

गड्डे में गिरा हाथी

बाकुरा जिले में गड्डे में गिरे एक हाथी को बाहर निकालने की कोशिश करता एक दूसरा हाथी।

तैयार खड़े हाथी

तैयार खड़े हाथी

थुसौर में एक कार्यक्रम के लिए तैयार खड़े हाथी।

छोटे हाथी के साथ दूसरा हाथी

छोटे हाथी के साथ दूसरा हाथी

असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क में एक छोटे हाथी के साथ दूसरा हाथी।

छोटे हाथी को बचाया

छोटे हाथी को बचाया

एक छोटे हाथी को बचाकर निकालने की कोशिश के बाद ग्रामीण।

ट्रेन की चपेट में हाथी

ट्रेन की चपेट में हाथी

एक ट्रेन की चपेट में आया हाथी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+