पाकिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट, 12 की मौत

यह विस्फोटक सड़क किनारे खड़ी एक कार में रखा गया था। उन्होंने कहा कि आरपीएफ की गाड़ी के घटनास्थल पर पहुंचते ही इसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में पुलिस के वाहन एवं नजदीकी इमारत क्षतिग्रस्त हो गए। बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने कहा कि इस विस्फोट में 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग बुधवार को दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि सात घायलों ने सिविल हॉस्पिटल क्वेटा में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घायलों में 12 सुरक्षाकर्मियों सहित पांच नागरिक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications