देश का विकास चाहते हैं तो बिना डरे वोट दे: मलाला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने पाकिस्तान के लोगों से अपील की है कि वो चुनाव में मतदान जरुर करे। मलाला ने अपील करते हुए कहा कि एक वोट भी देश का भविष्य बदल सकता है, और वोट देना हमारा अधिकार है!

इसलिए हमें बिना किसी से डरे चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए। अखबार डॉन' के मुताबिक मलाला ने एक पत्र जरिए लोगों ने अपील करते हुए कहा है कि अगर हम शिक्षा, बिजली और प्राकृतिक गैस जैसी चीजें हमारे देश में चाहते हैं, तो हमें कदम उठाना होगा।

malala yousafzai

मलाला ने कहा है कि अगर आप देश का विकास चाहते है तो अपने देश के लिए मत दीजिए। उसने इस बात पर जोड़ देते हुए कहा है कि हमें यह अहसास कभी नहीं हुआ कि हमारे मत में कितनी शक्ति है। एक मत हमारे देश के भविष्य को बदल सकता है।

वोट देने के अधिकार पर जोर देते हुए मलाला ने कहा कि यह हमारा मत है जो हमारे देश के शासक का चुनाव करता है। पाकिस्तान की जनता से अनुरोध करते हुए उसने उन्हें वोट डालने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+