पाक में आम चुनाव का विरोध करेंगे मुशर्रफ
इस्लामाबाद। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के मामले को लेकर आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के प्रवक्ता मोहम्मद अमजद ने कहा है कि हमारी पार्टी पाक में 11 मई को होने वाले आम चुनावों का विरोध करेगी।
गौरतलब है कि अभी हाल में पाक के सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ पर अपने शासन के दौरान सत्ता का गलत इस्तेमाल करने को लेकर उन पर चुनाव में भाग न लेने का प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे उनकी पार्टी आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग चुनावों का विरोध करेगी।

मुशर्रफ के ही शासनकाल में पाकिस्तान में इमरजेंसी भी लगी थी जिसके बाद से उन पर पाक संविधान का अपने अनुसार इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications