मुशर्रफ का राजनीतिक करियर खत्म, आजीवन चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंद्ध

pervez mushrraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और आर्न्यमी चीफ परवेज मुशर्रफ का राजनीतिक सफर अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान की पेशावर हाई कोर्ट ने मुशर्रफ आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंद्ध लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश दोस्त मुहम्मद खान की अध्यक्षता में पेशावर हाई कोर्ट की चार सदस्यीय पीठ ने नामांकन खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली मुशर्रफ की याचिका को खारिज करते हुए यह प्रतिबंध लगाया। उन पर यह प्रतिबंध संविधान को दो बार निरस्त करने और 2007 में आपातकाल लगाने के दौरान 60 जजों को नजरबंद करने के लिए लगाया गया है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मुशर्रफ प्रांतीय, नेशनल असेंबली और सीनेट का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इससे पहले 11 मई को होने वाले चुनाव में वो 4 संसदीय सीटों-चित्राल, कराची, कसूर और इस्लामाबाद से चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर पाएगे।

कोर्ट ने ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के मुखिया मुशर्रफ को 11 मई को आम चुनाव के दिन नजरबंद रखने का भी आदेश दिया है। वहीं भुट्टो हत्याकांड मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें इस्लामाबाद के बाहरी इलाके शक शहजाद में स्थित उनके फार्म हाउस में रखा जाएगा। उनके फार्म हाउस को पहले ही उपजेल घोषित किया जा चुका है। जांच पूरी होने के बाद एफआइए उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेगा। मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की दिसबंर, 2007 में एक रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी। मुशर्रफ पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+