सरबजीत की दिमागी तौर पर मौत, भारत लौट रही हैं बहन दलबीर
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के लाहौर के कोट लखपत जेल में कैदियों के हमले में बुरी तरह जख्मी हुए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को डॉक्टरों ने दिमागी रूप से मृत (ब्रेन डेड) घोषित कर दिया है। यानि कि सरबजीत की दिमागी रूप से मौत हो चुकी है। ये जानकारी एससी-एसटी के डिप्टी चेयरमैन राजकुमार वेरका ने दी है। डॉक्टरों ने सरबजीत के परिवार से उसे वेंटिलेटर से हटाने की मांग की है। वहीं सरबजीत की बहन दलबीर कौर आज पाकिस्तान से वापस लौट रही हैं ताकि वो इस बात की सलाह ले सकें कि सरबजीत को वेंटिलेटर से हटाया जाये या नहीं। id="toptextpromo">एससी-एसटी
के डिप्टी चेयरमैन राजकुमार वेरका ने बताया कि ब्रेन डेड होने की खबर खुद उन्हें सरबजीत की बहन दलबीर ने फोन पर दी है। मालूम हो कि सरबजीत का अब बच पाना मुश्किल है और भारत उन्हें यहां भेजने की मांग कर रहा है। सोमवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान से मांग की थी कि वो बेहतर इलाज के लिये सरबजीत को भारत भेज दे मगर पाकिस्तान ने इस संबंध में कोई भी बात नहीं की है। इसके अलावा भारत ने मांग की है कि सरबजीत पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पहले
ऐसी चर्चाएं सामने आ रही थी कि पाकिस्तान बेहतर इलाज के लिये सरबजीत को विदेश भेज सकता है मगर अब पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि सरबजीत को विदेश नहीं भेजा जाएगा और उसका इलाज यहीं किया जायेगा। मालूम हो कि बीते 26 अप्रैल को कोट लखपत जेल के कैदियों ने सरबजीत पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में सरबजीत बुरी तरह घायल हो गया था। सरबजीत को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरबजीत पर ईंट और अन्य घातक चीजों से हमला किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications