पाक में ही होगा सरबजीत का इलाज, विदेश भेजने से इंकार
लाहौर। पाकिस्तान के जिन्ना असप्ताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सरबजीत की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तान जेल में कैदियों के हमले से सरजबीत की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। जिन्ना अस्पताल के डॉक्टरों ने भी सरबजीत की हालत में सुधार होने की उम्मीद छोड़ दी है। उनका भी मानना है कि कभी भी सरबजीत की सांसे उसका साथ छोड़ सकती है।
भारत से सरबजीत की देखभाल के लिए आए उनके परिवारवालों ने भी उसकी हालत देख भारत सरकार से सरबजीत के बहतर इलाज की अपील की है। पाक सरकार ने सरबजीत के परिवारवालों वालों की अपील पर गौर कर सरबजीत को विदेश भेजने के लिए एक मेडिकल पैनल बनाया। इस पैनल को तय करना था कि सरबजीत को इलाज के लिए विदेश ले जाने की जरुरत है या नहीं, लेकिन इस पैनल में अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि सरबजीत का इलाज पाकिस्तान में ही किया जाएगा।

इस पैनल में 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम थी। जिन्होंने कहा कि सरबजीत को बेहतर इलाज के लिए विदेश ले जाने की जरुरत नहीं है, ब्लकि पाकिस्तान में ही उसका इलाज कराया जाएगा। गौरतलब है कि सरबजीत शुक्रवार से पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सिर में और पेट में गहरे घाव हैं। गंभीर हालत में वो अस्पताल के आईसीयू में डीप कोमा की हालत में भर्ती है।
सरबजीत की हालत पहले से और भी बिगड़ी है। पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में 5 कैदियों ने सरबजीत पर हमला कर उसे गंभीररुप से घायल कर दिया था। आरोपियों ने लाहौर धमाकों का बदला लेने के लिए सरबजीत पर हमला कर उसे मारने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications