माया दलित की बेटी या दौलत की बेटी: सपा

लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के कर्नाटक चुनाव दौरे में चुनाव आयोग की तलाशी के दौरान पर्स में से निकले एक लाख रुपये के मसले पर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया देत हुए कहा है कि जब भी बसपा प्रमुख किसी गलती में पकड़ी जाती है तो वह अपने आप को दलित की बेटी बताती है और नहीं पकड़ी जाती है तो दौलत की बेटी होती हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को कर्नाटक के गुलबर्ग में जैसे ही मायावती अपने हेलिकॉफ्टर से उतरी तो उन्हें कर्नाटक चुनाव आयोग के अधिकारियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर, बैग और जिस कार में बैठने वाली थीं, की तलाशी ली। उनके पास से एक लाख रूपये बरामद हुए।

जिसके बाद तो मायवती का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया, अपने भड़के अंदाज में उन्होंने चुनाव आयोग को धो डाला, मायावती ने कहा कि वह दलित पुत्री हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हुआ है। अगर नियम सबके लिए बराबर होता है तो फिर सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज के बैग की तलाशी क्यों नहीं होती?

मालूम हो कि 5 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके प्रचार के लिए मायावती कर्नाटक गयी थीं।

(आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+