पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल पहुंचा सरबजीत का परिवार

 sarabjit singh
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती भारतीय कैदी सरबजीत से मिलने उनका परिवार लाहौर के जिन्ना अस्पताल में पहुंच गया है। यहां सबरजीत को आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पकिस्तान से वीजा मिलने के बाद सरबजीत के परिवार से 4 सदस्य पाकिस्तान गए है। उन्हें 15 दिन का वीजा दिया गया है। सरबजीत के परिवार वालों ने पाक सरकार ने गुहार लगाई थी कि उसका ख्याल रखने के लिए उन्हें पाकिस्तान आने दिया जाए।

अस्पताल पहुंचने के बाद से सरबजीत के परिलार का एक शख्स 24 घंटें अस्पताल में उसके साथ रह सकता है। पाकिस्तान रवाना होने से पहले सरबजीत के परिवार के लोगों ने स्वर्ण मंदिर पहुंचकर वहां मत्था टेका और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि दो दिन पहले पाकिस्तान की जेल में भरतीय कैदी सरबजीत पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोमा की हालत में वो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती सरबजीत सिंह की देखभाल के लिए उनका परिवार पाकिस्तान जाना चाहता था। भारत सराकार के अनुरोध पर पाक सरकार ने परिवार के चार लोगों को 15 दिन का वीजा दिया। उनमें सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर, सरबजीत की बहन दलबीर कौर, सरबजीत की बेटियां स्वप्नदीप गिल और पूनम अटवाल शामिल हैं। सरबजीत के परिवार के लोग आज अटारी के रास्ते लाहौर जाएंगे। पाक सरकार ने सरबजीत के परिवार वालों को पूरी सुरक्षा दिए जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+