पैसे के दम पर कर्नाटक में राज कर रही है भाजपा-कांग्रेस

बेंगलोर। कर्नाटक में 5 मई को चुनाव होने हैं जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं। जाहिर हो जब चुनावी लहर चल रही है तो नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

जिसके तहत जेडीयू सुप्रीमो शरद यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शरद यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने पैसे का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को ही छोटा कर दिया है जो कि बेहद शर्मनाक है।

यह लोग सोचते हैं कि पैसे से हर चीज खरीदी जाती है। कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां केवल पैसे के दम पर राज कर रही हैं। शरद यादव ने यह बात शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कही। मालूम हो कि पिछली बार के चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाने वाली जदयू ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में 115 पर उम्मीदवार उतारे हैं।

शरद यादव का यह बयान कांग्रेस की सेहत तो प्रभावित नहीं करेगा लेकिन हां इससे भाजपा को जरूर मिर्चि लग सकती है क्योंकि जेडीयू और भाजपा में पहले से ही मोदी और नीतीश कुमार को लेकर तकरार चल रही है जिसकी वजह से यह लड़ाई औऱ चोखी हो सकती है जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर निश्चित तौर पर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+