शरद यादव ने महिला पत्रकार को कहा 'खूबसूरत'

भोपाल। अभी यूपी के कद्दावर नेता राजाराम पांडे का वो वाक्या अभी शांत नहीं हुआ था जिसमें उन्होंने अपने मंच से एक महिला डीम के हुस्न के कसीदे पढ़े थे कि अब एक और नेता ने किसी और महिला को भरी महफिल में सुंदर बता दिया है। जानना चाहते हैं कि कौन है तो वो महान नेता हैं तो वो हैं जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव।

जिन्होंने एक सवाल के जवाब में एक महिला पत्रकार को खूबसूरत कह डाला। महिला पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आपको बिहार और मध्यप्रदेश में से ज्यादा खूबसूरत राज्य कौन सा लगता है तो शरद यादव ने कहा कि बिहार, एमपी ही क्यों पूरा देश सुंदर हैं जैसे कि आप भी सुंदर हैं। इस बात पर वहां बैठे लोग समेत वो महिला पत्रकार भी हंस पड़ी। लेकिन यहां तो मामला हंसी-ठिठौली में टलता दिखा लेकिन राजाराम पांडे के साथ यह नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि यूपी के खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राजाराम पांडे ने सार्वजनिक मंच से महिला आईएएस अधिकारी (डीएम- सुलतानपुर) धनलक्ष्मी की सुंदरता के बारे में कहा था कि उन्हें यहां आकर काम करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि मुझे यहां की खुबसूरत डीएम के साथ काम करने का मौका मिलता है।

उन्होंने तो ये तक कह डाला कि आज से पहले उन्होंने इससे खुबसूरत महिला देखी ही नहीं है। जिसके बाद तगड़ा हंगामा मचा था। मंत्री जी की कुर्सी खतरे मेंपड़ गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+