पाकिस्तान में धमाका, 8 की मौत 17 घायल

अकबर पाकिस्तान के नेशनल एसेम्बली के चुनाव में ओराकजई के नजदीक एक कबायली इलाके से चुनाव में खड़े हैं। विस्फोट में उन्हें कोई चोट नहीं आई है। विस्फोट से इलाके में कई वाहनों एवं घरों को भी नुकसान हुआ है। किसी भी समूह ने अब तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान में पिछले दिनों पूरे देश में चुनावी रैलियों को निशाना बनाकर विस्फोट किए जाने की खबरें आ रही हैं। इससे पहले शनिवार को दो विस्फोट हुए दो पार्टियों के चुनावी कार्यालय और आम सभा को निशाना बनाकर किया गया। इन विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई थी और अनेक लोग घायल हुए थे। पाकिस्तानी तालिबान ने लोगों को 11 मई को होने वाले आमचुनाव से पहले राजनीतिक रैलियों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications