25 अप्रैल को चंद्र ग्रहण, जानिए क्‍या करें गर्भवती महिलाएं

नई दिल्‍ली। कल यानी 25 अप्रैल की रात जब पूरा भारत समेत कई एशियाई देशों में लोग नींद में खोये हुए होंगे, उस समय सौरमंडल में एक अनोखी घटना घट रही होगी। उस दौरान चांद एक छतरी के समान दिख रहा होगा। ऐसा इसलिये क्‍योंकि कल आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह इस साल पड़ने वाले तीन चंद्र ग्रहण में से पहला है। ग्रहण ज्‍यादा देर तक नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी गर्भवती महिलाएं कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे उनके होने वाले बच्‍चे को कष्‍ट पहुंचे।

प्‍लैनटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक यह ग्रहण 25 अप्रैल की रात को शुरू होगा और 26 अप्रैल की सुबह तक इसका असर रहेगा। विस्‍तार से देखें तो 25 अप्रैल को रात्रि 11:32 बजे से सूतक लगेगा, जो 26 की सुबह 3:43 बजे तक रहेगा। इसी के बीच 1:22 से 1:53 बजे तक ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण करीब आधे घंटे का होगा। इस दौरान चंद्र आपको एक छतरी के समान दिखाई देगा। यह ग्रहण एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, यूरोप और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। (फोटो पर क्लिक करें और जाने कब-कब पड़ेंगे ग्रहण)।

क्‍या करें क्‍या न करें गर्भवती महिलाएं

लखनऊ के ज्‍योषि पं. अनुज के शुक्‍ल का सुझाव है कि बेहतर होगा यदि गर्भवती महिलाएं इस दौरान सीधे लेटें, करवट लेकर नहीं। नींद आ गई तो कोई बात नहीं, लेकिन यदि आप जाग रही हैं, तो बैठकर अपने ईष्‍ट देव अथवा कुल देवता का स्‍मरण करें। चाकू, कैंची, आदि धारदार चीजों का उपयोग कतई न करें। ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलें।

माना जाता है कि ग्रहण के दौरान पृथ्‍वी पर पड़ने वाली किरणें बुरा प्रभाव डालती हैं। इन किरणों से बचना सभी के लिए जरूरी है, खासकर गर्भवती महिलाएं इनसे जरूर बचें। विज्ञान के अनुसार ये किरणें गर्भ में पल रहे बच्‍चे के लिए खतरनाक होती हैं। साथ ही तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके के जानकारों का मानना है कि इस दौरान बुरी शक्तियां अथवा बुरी आत्‍माएं अत्यधिक बलशाली हो जाती हैं। यह शक्तियां गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए तथा गर्भवती महिलाओं के लिए भी अशुभ है। गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर बुरी आत्माएं उन पर प्रभाव डालने का प्रयास करती हैं। लिहाजा आप घर के अंदर ही रहें तो बेहतर होगा।

ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है जो कि कमजोर लोगों पर बुरा प्रभाव डालती है। गर्भवस्था के दौरान स्त्री का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+