2013 में पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण
नये साल की शुरुआत हो चुकी है। उतार-चढ़ाव जारी हैं। अगर आपके काम बन रहे हैं, तो अच्छी बात है, अगर रुकावटें सामने खड़ी हैं तो घबराइये नहीं। इस साल कुछ राशियों में ग्रहों पर सूर्य एवं चंद्र की दृष्टि बदलने वाली है। और तब हो सकता है आपकी किसमत चमक उठे, या फिर अचानक भाग्य खुल जाये और तरक्की के रास्ते पर आप चल पड़ें। ऐसा संभव है साल के पांच दिनों में। ये पांच दिन ग्रहण के हैं। इस साल यानी 2013 में 2 सूर्य ग्रहण पड़ेंगे और 3 चंद्र ग्रहण। यदि आप गर्भवती हैं, या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है या फिर आप इस साल फेमिली प्लानिंग करने जा रहे हैं, तो इन तिथियों को कैलेंडर में नोट कर लें।
साल के दो सूर्य ग्रहण-
इस साल पड़ने वाले सूर्य ग्रहण की बात करें तो पहला 10 मई और दूसरा 3 नवंबर को पड़ेगा। इन दोनों तिथियों पर आपकी करियर लाइव, निजी जीवन, आय के स्रोत, परिवार, प्रेम-संबंध, आदि में व्यापक परिवर्तन हो सकते हैं। खुशियां आ सकती हैं या हो सकता है दु:ख घर कर जाये, लिहाजा आपको इन तिथियों पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। बेहतर होगा यदि उन सभी बातों का पालन करें, जो बड़े बुजुर्ग बताते हैं।
साल के तीन चंद्र ग्रहण
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है। इस साल पहला चंद्र ग्रहण 25 अप्रैल को पड़ेगा, दूसरा 25 मई को और तीसरा 18 अक्तूबर को। इन तिथियों पर आप गरीबों को दान दें। गरीबों को भोजन करायें, मंत्रों का उच्चारण करें, जिनमें गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ फल देगा। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। भोजन नहीं करें। ग्रहण के बाद स्नान करें और ताज़ा भोजन करें। साथ ही यदि आप गर्भवती हैं तो आपके होने वाले बच्चे पर ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिये एकांत स्थान पर बैठ जायें और ईश्वर का ध्यान करें। यह काम आप सूर्य ग्रहण के समय भी करें।
साल के सूर्य एवं चंद्र ग्रहण और उनके प्रभाव स्लाइडर में देखें-

25 अप्रैल को चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 अप्रैल को चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। यह ग्रहण स्वाती नक्षत्र में तुला राशि में होगा। यह भारत में 26 अप्रैल की सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर दिखेगा। इस ग्रहण का तुला राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। लिहाजा तुला राशि के लोग खास ध्यान रखें। अन्य राशियों के जातकों पर भी इसका असर दिखाई देगा। ग्रहण 25 अप्रैल की रात को शुरू होगा और 26 अप्रैल की सुबह तक इसका असर रहेगा। विस्तार से देखें तो 25 अप्रैल को रात्रि 11:32 बजे से सूतक लगेगा, जो 26 की सुबह 3:43 बजे तक रहेगा। इसी के बीच 1:22 से 1:53 बजे तक ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण करीब आधे घंटे का होगा। पढ़ें राशियों पर इस ग्रहण के प्रभाव।

9 मई की रात शुरू होगा 10 मई का सूर्य ग्रहण
मई की 10 तारीख को सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक ओशियन और न्यूजीलैंड में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव नहीं होगा। यह ग्रहण मेश राशि पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मेष राशि के अलावा अन्य राशियों पर भी हलका प्रभाव रहेगा। ग्रहण का पूर्ण विवरण।

25 मई को चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण वृश्चिक राशि पर प्रभाव डालेगा। यह भारत में सुबह 9:39 बजे से देखा जा सकेगा। वैसे यह ग्रहण वैश्विक समयानुसार सुबह 4:09 बजे शुरू होगा। वृश्चिम राशि वाले मंत्रों का जाप करें तो बेहतर होगा।

18 अक्तूबर को चंद्र ग्रहण
अक्तूबर में पड़ने वाला यह ग्रहण मेष राशि पर प्रभाव डालेगा। मेष राशि वालों के लिये यह ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। भारत में यह 19 अक्तूबर को सुबह 5:09 बजे भारत में देखा जा सकेगा।

3 नवंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण
नवंबर की 3 तारीख को पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। यह तुला राशि के जातकों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। हालांकि अन्य राशियों के जातकों पर भी इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications